B'day Spcl: सलमान खान को किया Reject, रिकॉर्डतोड़ स्टारडम से हुए फ्लॉप स्टार, नहीं छोड़ीं फिल्में
बॉलीवुड में सुपरस्टार्स तो कई हैं लेकिन इनमें से कई ऐसे स्टार्स हैं जिनका स्टारडम एक वक्त पर सातवें आसमान था और अचानक से फीका पड़ गया। ऐसे ही एक स्टार अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1980s और 90s के दौर में जब सनी देओल और संजय दत्त जैसे स्टार्स एक के बाद एक्शन फिल्में कर दर्शकों का दिल जीत रहे थे तो 90s के शुरुआती दौर में शाहरुख खान रोमांस के बादशाह बन रहे थे। इस दौरान एक हीरो ऐसे भी थे जो एक्शन और रोमांटिक से हटके अलग पहचान बना रहे थे।
[प्रियंका-निक की तीसरी पार्टी की पहली तस्वीर, सलमान से लेकर कंगना तक इन स्टार्स ने मारी एंट्री]
जी हां! हम बात गोविंदा की कर रहे हैं जिनका अंदाज और स्टाइल ही अलग ही हुआ करता था। वो ना तो एक्शन फिल्म करते थे और ना रोमांटिक। गोविंदा अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए आज भी जाने जाते हैं। गोविंदा हमेशा नंबर वन कहलाए और दर्शकों का सालों-साल तक इंटरटेनमेंट किया। आज भी गोविंदा की फिल्म या गाने भर देख लेने से आपका मूड फ्रेश हो जाएगा। गोविंदा का असल में स्टारडम ऐसा था कि उन्होंने एक साल में 40 फिल्में साइन की थी।आमिर खान ने अपने पूरे करियर में 44 फिल्में की हैं।

गोविंदा अपने आप में बॉलीवुड के सबसे अलग तरह के स्टार हैं जिन्हें बखूबी पता था कि वो किसमें बेस्ट हैं और दर्शक उन्हें कैसे पसंद करते हैं। गोविंदा अपनी फिल्मों के अलावा कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में रह चुके हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें गोविंदा के बेबाक स्टेटमेंट जिन्होंने बटोरीं ताबड़तोड़ सुर्खियां।


Click it and Unblock the Notifications