B'day Spcl: सलमान खान से आमिर तक, फरहान अख्तर के आगे सब Fail, जानें कैसे
आज जिस सुपरस्टार का बर्थडे है.. वो बॉलीवुड के ऑल राउंडर हैं। उन्होंने फिल्म बनाई तो छा गए.. एक्टिंग की तो हिट हो गई और तो और गाना भी गाया तो ब्लॉकबस्टर हो गया। इन्होंने टीवी शोज भी होस्ट किए हैं और क्या होस्ट किए हैं.. इनकी पूरी फैमिली इंडस्ट्री से जुड़ी है लेकिन इन्होंने अपना नाम खुद बनाया है। ऐसे में अगर कहें कि इनके मल्टी टैलेंट के आगे सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक सब फेल हैं तो गलत नहीं होगा। अगर आप अब तक नहीं समझे तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं टैलेंट की खान सुपरस्टार फरहान अख्तर की। बॉलीवुड में ऑलराउंडर के तौर पर पहचान बनाने वाले फरहान अख्तर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं।
[टाइगर श्रॉफ की बहन हुईं बोल्ड, शेयर की बेहद Hot तस्वीरें, देखें 10 Pics में दिलकश अंदाज]
फरहान ने 17 साल की छोटी सी उम्र में ही इंडस्ट्री में कदम रखा था। वहीं करीब 17 साल पहले एक फिल्म के बाद फरहान अख्तर की किस्मत ऐसी चमकी कि फिर उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। बतौर डायरेक्टर शुरूआत करने वाले एक्टर फरहान एक्टर, एंकर, वीजे और सिंगर भी हैं। इन सभी फील्ड में फरहान अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुके हैं। वहीं एक्टिंग की बात करें तो वे काफी सालों पहले ही डेब्यू करने वाले थे लेकिन उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी। वहीं ये फिल्म आमिर खान के पास गई और उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

जावेद अख्तर के बेटे होते हुए भी फरहान को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने किसी की मदद के बिना ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। आगे जानें क्यों फरहान की जिंदगी रही मुश्किल और आमिर की कौन सी फिल्म उन्होंने ठुकराई थी।


Click it and Unblock the Notifications