हैप्पी बर्थडे इमरान हाशमी: 2021-2022 में बैक टू बैक फिल्में, चेहरे से लेकर टाइगर 3 तक- देखिए लिस्ट
एक्टर इमरान हाशमी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें विश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी ट्रेंड कर रहे हैं। आजकल वह अपनी फिल्म मुंबई सागा को लेकर भी छाए हुए हैं। मुंबई सागा थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है जो कि शानदार बिजनेस कर रही है।
मुंबई सागा में इमरान हाशमी के साथ जॉन अब्राहम नजर आए हैं। पहली बार दोनों एक दूसरे के आमने सामने हैं। इमरान हाशमी कॉप तो जॉन अब्राहम गैंगस्टर के रोल में हैं। फिल्म एक्शन पैक्ड फिल्म है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।

तारीफ तो इन दिनों लगातार इमरान हाशमी की हो रही है। जो इन दिनों बैक टू बैक फिल्में साइन कर रहे हैं और बड़े धमाके से फैंस को चौंका रहे हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी हो या फिर टाइगर 3 में विलेन का किरदार। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट है।
हाल में ही इमरान हाशमी का गाना लुट गए रिलीज हुआ था, जो कई बड़े रिकॉर्ड अभी तक तोड़ चुका है और अभी भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है। इंस्टाग्राम हो या फेसबुक इस गाने की धुन आपको जरूर सुनने को मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











