Birthday: डिंपल कपाड़िया की Rare बेहद बोल्ड तस्वीरों को देख दिल गाएगा- चेहरा है या चांद खिला है
बॅालीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया 64 साल की हो गई है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस उम्र में भी जब डिंपल कपाड़िया कैमरे के सामने आती हैं तो उन पर नजर जरूर ठहर जाती है। फिर जरा आप सोचिए कि अपने समय में उन्होंने किस तरह का जादू बिखेरा होगा। बेहद कम उम्र में फिल्मों में शुरुआत करने वाली डिंपल ने कभी भी खुद के लिए कोई शर्त नहीं रखी। बिकिनी से लेकर बोल्ड किसिंग सीन तक डिंपल ने कभी भी खुद को बांध कर नहीं रखा।
राजेश खन्ना,ऋषि कपूर से लेकर अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन तक। डिंपल कपाड़िया ने हर सुपरस्टार के साथ अपनी सुपरहिट जोड़ी बनाई। 8 जून 1957 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता चुन्नीभाई कपाड़िया एक बिजनेसमैन थे। लेकिन डिंपल ने अभिनय को चुना।

चलिए आपको दिखाते हैं डिंपल कपाड़िया की वो अनदेखी तस्वीरें। जिसे देखने के बाद आप भी कह खुद को ये गाना गाने से रोक नहीं पायेंगे कि चेहरा है या चांद खिला है..जुल्फ घनेरी शाम है क्या..सागर जैसी आंखों वाली ये तो बता तेरा नाम है क्या...

15 साल की उम्र में डेब्यू और फिर छोड़ दी फिल्म
डिंपल कपाड़िया ने 15 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। लेकिन ये तो ऐसा मामला था जो रातों रात खत्म भी हो गया। ये उनकी पहली डेब्यू फिल्म होने के साथ आखिरी फिल्म भी मानी जाने लगीं। इसके बाद डिंपल ने फिल्म का रास्ता छोड़ दिया।

1984 में सागर फिल्म से वापसी
डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से शादी की और पति की शर्त के अनुसार वह फिल्मों से दूर हो गईं। शादी के 10 साल बाद जब दोनों ने अलग होने का फैसला किया तो फिर डिंपल ने 1984 में सागर फिल्म से अपनी वापसी की। उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया।

बोल्डनेस से नहीं रहा डिंपल कपाड़िया को ऐतराज
डिंपल कपाड़िया को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना गया। अदायकी में दम के साथ वह बोल्डनेस में भी पीछे नहीं थीं। जांबाज में उन्होंने अनिल कपूर के साथ इंटिमेट सीन्स किए।

1973 में दिखाया बिकिनी में जलवा
बोल्डनेस को लेकर शुरू से ही डिंपल बेबाक रही हैं। अपनी पहली फिल्म बॅाबी में ही डिंपल ने बिकिनी पहनकर सभी को चौंका दिया था।

डिंपल कपाड़िया का ग्लैमरस
उस जमाने में डिंपल कपाड़िया के फैशन और स्टाइल का हर कोई कायल था। बिकिनी से लेकर साड़ी तक। डिंपल कपाड़िया की नजर ही काफी थी लोगों को घायल करने के लिए।

डिंपल कपाड़िया की अनदेखी तस्वीर
ये भी कहा जाता है कि अपने ग्लैमर लुक के कारण डिंपल कपाड़िया के पास निर्देशक अधिक उम्र के किरदार लेकर नहीं जा पाते थे।

राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला
हालांकि साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म रुदाली ने डिंपल कपाड़िया को राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिलवाया। डिंपल कपाड़िया की आखिरी सीरीज हाल ही में रिलीज फिल्म तांडव रही है।

डिंपल कापड़िया की खूबसूरत तस्वीर
यहां देखिए डिंपल कपाड़िया की शादी की कुछ अनदेखी खास तस्वीरें। जहां वो साड़ी नें खूबसूरत दिख रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











