दिलीप कुमार Bday: सैंडविच बेचने से लेकर 54 ब्लॅाकबस्टर फिल्में, ये हैं किंग के 8 दिलचस्प किस्से
महज 25 साल के उम्र में हिंदी सिनेमा के नंबर 1 सुपरस्टार बनने की ख्याति मिली है दिलीप कुमार को। पाकिस्तान के पेशावर में रहने वाले एक परिवार के छोटे से बच्चे ने कैसे बॅालीवुड पर राज किया इसकी कहानी प्रेरणादायक है। कहते हैं बॅालीवुड का पर्दा हर किसी को सुपरस्टार नहीं बनाता। वो उसी को बनाता है जिसकी मेहनत की चमक कैमरे को अपनी तरफ आकर्षित करती है।
ठीक ऐसा ही रहा है दिलीप साहब का किंग बनने का सफर। 5 दशकों में दिलीप कुमार ने सुपरहिट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त बनाई है। 11 अक्टूबर 1922 को जन्मे दिलीप साहब आज 97 साल के हो गए हैं। दिलीप कुमार ने अपने फिल्मी करियर में मात्र 54 फिल्में की हैं।

आजादी के बाद के पहले दो दशकों में ही 'मेला', 'शहीद', 'अंदाज़', 'आन', 'देवदास', 'नया दौर', 'मधुमती', 'यहूदी', 'पैगाम', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा-जमना', 'लीडर' और 'राम और श्याम' जैसी फ़िल्मों के नायक दिलीप कुमार लाखों युवा दर्शकों के दिलों की धड़कन बन गए थे। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन के ये 8 प्रमुख फैसलों पर रोशनी डालते हैं जिसने हिंदी सिनेमा को सुपरस्टार दिलीप कुमार दिया है...


Click it and Unblock the Notifications