तारक मेहता के 'जेठालाल' बने थे सलमान खान के नौकर, आज करते हैं करोड़ों की कमाई, विशेष रिपोर्ट!
आज तारक मेहता का उल्टा तश्मा के जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप जोशी को फिलहाल बहुत कम लोग उनके असली नाम से जानते होंगे। हर कोई केवल उन्हें जेठालाल कहकर पुकारता है। हो भी क्यों ना, दिलीप जोशी बीते 30 साल से अधिक सिनेमा में काम कर रहे हैं। लोकप्रियता मिली तो जेठालाल बनकर।
26 मई 1968 को गुजरात में पैदा हुआ दिलीप जोशी के लिए यहां तक का सफर करना उनके जीवन का लंबा संघर्ष रहा है। काम तो काम होता है। ठीक इसी तरह एक्टिंग भी एक्टिंग होती है। फिर चाहे वह हीरो की हो या नौकर की।

दिलीप जोशी ने बतौर एक्टर खुद को जिंदा रखने के लिए हर तरह के रोल के लिए खुद को हमेशा पेश किया। यही वजह है कि कभी सलमान खान के नौकर की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी फिल्म का प्रमोशन करवाने के लिए सुपरस्टार्स की लाइन लगती है। इसमें खुद सलमान खान भी शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है सलमान खान और दिलीप जोशी के बीच खास कनेक्शन।


Click it and Unblock the Notifications











