Happy Birthday धर्मेंद्र: सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड के 'जट यमला' सुपरस्टार
सालों तक बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके धर्मेंद्र आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के 'ही- मैन' कह जाने वाले यह स्टार अपने एक्शन फिल्मों की वजह से खासे पॉपुलर रहे थे। डॉयलोग्स से लेकर डांस.. धर्मेंद्र का अपना एक खास स्टाइल था, जो इन्हें सबसे जुदा करता था। बता दें, यह आज तक सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार भी हैं।
साल 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले धर्मेंद्र को देखकर कौन जान पाया होगा कि यह बॉलीवुड इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल होंगे और अपने करियर में 50 से ज्यादा हिट फिल्में दे जाएंगे। लगभग दो दशक यानि की 20 सालों तक धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाकर रखा था। हर निर्माता- निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में शामिल करना चाहते थे।

धर्मेंद्र ने अपने करियर में लगभग 200 फिल्में की हैं। इनकी सबसे पहली हिट फिल्म थी साल 1962 में रिलीज हुई फिल्म 'अनपढ़'.. जबकि अंतिम हिट फिल्म रही 2011 में आई यमला पगला दीवाना। इन्होंने हिंदी सिनेमा को 4 दशक से ज्यादा दिया है। जाहिर है इनके नाम कई रिकॉर्ड भी कायम हैं।


Click it and Unblock the Notifications











