Bday Spcl: 500 करोड़ी खतरनाक विलेन, तोड़े जबरदस्त रिकॉर्ड, अक्षय कुमार के साथ Dhamaka
भारतीय सिनेमा के सबसे तगड़े हीरो 'बाहुबली' को टक्कर देने वाले भल्लालदेव को आप भूले तो नहीं होंगे। फिल्म इंडस्ट्री में विलेन तो बहुत देखने को मिले.. लेकिन कुछ ही विलेन हीरो को आगे टिक पाए। बाहुबली के इस विलेन को भी हीरो से कम लाइमलाइट नहीं मिली और बाहुबली भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी.. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भल्लालदेव फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा विलेन है। ये किरदार जिस सुपरस्टार ने निभाया जो आज ऑडिएंस की पहली पसंद बन चुके हैं यही वजह है कि उनके लिए बॉलीवुड के ऑफर्स की लाइन लगी है।
[Bday Spcl: जब सबसे बड़े सुपरस्टार ने खाया चांटा, ऐसे बने शो मैन, 71 सालों में नहीं आया ऐसा मेगास्टार]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं खतरनाक विलेन और सुपरहॉट मेगास्टार राणा दग्गुबाती की.. आजा राणा अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे बॉलीवुड में एंट्री तो बहुत पहले ही ले चुके थे लेकिन बाहुबली के बाद उनका क्रेज ताबड़तोड़ बढ़ा। माना तो यहां तक जाता है कि विलेन के किरदार में उन्होंने अक्षय कुमार और शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसा कारनामा एक बेहद शानदार एक्टर ही कर सकता है।

उन्होंने अपना फिल्मी सफर तेलुगू फिल्मों से जरूर शुरू किया था लेकिन वे बॉलीवुड में भी अच्छी-खासी पहचान बना चुके हैं। वे अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके आगे कुछ सीन्स में अक्षय कुमार भी फीके पड़ गए। वहीं राणा के मल्टीटैलेंट को देखते हुए अगर ये कहें कि वे आने वाले समय के मेगा स्टार हैं तो गलत नहीं होगा। आगे जानें राणा की वो 10 बातें, जो सबूत हैं कि वे अगले सबसे बड़े सुपरस्टार होंगे-


Click it and Unblock the Notifications