B'day Spcl: 62 साल की उम्र में भी सबसे यंग हीरो, खा जाते हैं सलमान-शाहरुख की लाइमलाइट
बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई स्टार्स आते हैं.. कई हिट होते हैं कई फ्लॉप वहीं कुछ ऐसे भी स्टार्स होते हैं जो एवरग्रीन हो जाते हैं, लेकिन आज हम जिस सुपरस्टार की बात करने वाले हैं उनके जैसा न कोई है और न ही कोई हो पाएगा। उनकी उम्र 62 साल है लेकिन आज भी वे 25 साल की उम्र पर अटक गए हैं.. यहां तक की शाहरुख-सलमान भी उनके आगे फेल हैं। और तो और आज भी जब वे स्क्रीन पर आ जाते हैं तो सारी लाइमलाइट वो ही ले जाते हैं।
[अजय देवगन की लगी लॉटरी, एक और जबरदस्त फिल्म Final, फैंस के लिए तगड़ी खुशखबरी]
अगर आप अबतक नहीं समझे तो हम आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं एवरग्रीन सुपरस्टार अनिल कपूर की.. आज अनिल कपूर अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2018 में वे सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आए थे। बॉलीवुड में हर किसी के फेवरिट अनिल कपूर खुद तो पिछले 3 से भी ज्यादा दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक शानदार एक्टर, इंसान और बेहतरीन पिता के रूप में अनिल कपूर की हर कोई इज्जत करता है।

अनिल कपूर की एक्टिंग पर तो कोई भी वैसे भी कोई सवाल नहीं उठा सकता। भले तीनों खान ने नेशनल अवार्ड नहीं जीता हो लेकिन अनिल कपूर इस लिस्ट में शामिल हैं। देखिए अनिल कपूर की एक्टिंग के अलग अलग शेड्स।


Click it and Unblock the Notifications