Birthday:नौकरी छोड़ बन गए मोगैंबो, अमरीश पुरी के खूंखार रोल ने किया साबित- डॉन्ग कभी रॉन्ग नहीं होता
अभिनेता अमरीश पुरी की आज जन्मतिथि है। वह बॉलीवुड के ऐसे दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं जो हर किरदार में फिट हुए। उन्होंने हिंदी सिनेमा में ऐसे शानदार रोल अदा किए जो हमेशा के लिए अमर हैं। आज अमरीश पुरी तो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके निभाए किरदार हमेशा के लिए जीवंत हैं। इतना ही नहीं, अमरीश पुरी ने अपने अभिनय का जादू हॉलीवुड में भी बिखेरा। आइए आपको दिखाते हैं अमरीश पुरी के करियर के बेस्ट विलेन रोल।
अमरीश पुरी ने अपने 37 साल के करियर में करीब 450 फिल्मों में काम किया। उन्होंने विलेन के रोल से खास छाप छोड़ी। ऐसे दिग्गज अभिनेता ने जब अपना स्क्रीन टेस्ट दिया था तो वह फेल हो गये थे। वह सरकारी बीमार कंपनी में काम करते थे लेकिन अभिनय के चाहत के चलते उन्होंने पृथ्वी थिएटर ज्वाइन किया। उनका करियर फिल्मों में 40 के बाद शुरू हुआ। लेकिन फिर वह कभी नहीं रूका और एक के बाद एक शानदार परफॉर्मेंस देते चले गए।


Click it and Unblock the Notifications











