Bday Spcl: मार-धाड़ और हीरोगीरी नहीं, आम आदमी बनकर हुए ब्लॉकबस्टर, 32 साल पहले ग़ायब
बॉलीवुड में न जानें कितने स्टार्स आते हैं और चले जाते हैं लेकिन कुछ ही ऐसे एक्टर हैं जो अपने यादगार किरदारों के चलते हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। ऐसे ही एक दिग्गज स्टार हैं आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो लीड रोल में जरूर रहे हैं लेकिन हीरोगीरी के लिए नहीं जाने जाते अमोल पहचाने जाते हैं अपने मसखरे किरदारों की वजह से.. हालांकि इन्होंने सिर्फ कॉमेडी ही नहीं की बल्कि विलेन भी बने, अमीर सेठ से लेकर गरीब भिखारी का भई किरदार निभाया और हर रोल में सुपरहिट रहे।
[अक्षय कुमार की 2.0 में होगा ये दिलचस्प किरदार, एकदम फ्रेश जानकारी, वो ही बस 1 हफ्ता पहले]
अगर आप अब तक नहीं समझे तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता अमोल पालेकर की। जी हां अमोल आज 74 साल के पूरे हो गए हैं। 1970 के दौर में जहां बाकी लीड एक्टर मार-धाड़ और हीरोगीरी में बिजी होते थे। वहीं अमोल पालेकर लीड में रहते हुए भी एक आम आदमी का किरदार इतने शानदार तरीके से निभाते थे कि उनके आगे बड़े-बड़े हीरो फेल थे। अमोल पालेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार तो थे ही लेकिन कई और छोटी-बड़ी इंडस्ट्री पर भी वे राज करते थे।

उन्होंने 32 साल पहले फिल्में छोड़ दी थीं लेकिन वे आज भी फिल्म मेकर के तौर पर सिनेमा से जुड़े हुए हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं बॉलीवुड के इस 'हटके' अभिनेता के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











