27 साल की हुईं आलिया भट्ट, 27 खूबसूरत तस्वीरें- रणबीर कपूर संग लवस्टोरी से लेकर अभिनय तक का सफर
यू-गव इंफ़्लूएंसर इंडेक्स 2018 की एक रिसर्च ने आलिया भट्ट को सबसे युवा प्रभावशाली शख्स का दर्जा दिया था। आलिया भट्ट ने महज 18-19 साल की उम्र में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर; फिल्म से डेब्यू किया था। कहना आसान है कि आलिया भट्ट लोकप्रिय स्टारकिड में से एक हैं, जिनके लिए बॉलीवुड में जगह पाना कोई मुश्किल काम नहीं होगा।
हां, ये बात कहीं न कहीं फिट भी बैठती हैं। जाह्नवी कपूर जैसी यंग एक्ट्रेस इस बात से मुकरती भी नहीं हैं। उनका कहना है कि आम लोगों से कई गुना आसान हम लोगों के लिए बॉलीवुड में डेब्यू करना होता है। लेकिन मुश्किल होती है इंडस्ट्री पर राज करना और लगातार काम लेते रहना।


Click it and Unblock the Notifications