अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में: 200 रुपये जेब में लेकर अक्की ने की करियर की शुरुआत, अब कर रहे बॉलीवुड पर राज

अरे न हम अमिताभ, न दिलीप कुमार, न किसी हीरो के बच्चे, हम हैं सीधे साधे अक्षय अक्षय- ये गाना 90 दशक में हर युवा के जुबान पर था। जब अक्षय कुमार खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म से धूम मचा रहे थे। आज के समय में अक्षय कुमार वो हीरो हैं जिनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई हैं। एक दो नहीं बल्कि 10 से भी ज्यादा फिल्में हैं। जो अक्षय कुमार से जुड़ी हैं। कुछ फिल्मों की शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है तो कुछ फिल्मों को लेकर बातचीत चल रही है।

अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत सौगंध फिल्म से की। जब अक्षय कुमार ने अपने करियर की नींव रखी तब उनकी जेब में 200 रुपये थे। आज के समय ये अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे मंहगे स्टार और सबसे ज्यादा कमाने वाले अभिनेता हैं।

akshay kumar

हर निर्देशक खिलाड़ी अक्षय कुमार को साइन करना चाहता है। रिकॉर्डतोड़ हिट फिल्मों का तमगा हासिल कर चुके अक्षय कुमार कोरोना महामारी में भी बैक टू बैक बड़ी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और नई फिल्में साइन कर रहे हैं।

हाल में ही अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी के बीच बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की। उनकी फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई। जो कि कोरोना काल में नए कीर्तिमान स्थापित करती नजर आईं।

पृथ्वीराज फिल्म

पृथ्वीराज फिल्म

अलग अलग जेनरा में काम करने में माहिल अक्षय कुमार ऐतिहासिक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। ये फिल्म है पृथ्वीराज। इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी डेब्यू कर रही हैं।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी पिछले साल से तैयार है लेकिन मेकर्स सामान्य हालात का इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी साफ कर चुके हैं कि वह सूर्यवंशी को थिएटर में ही रिलीज करेंगे। फिल्म में कैमियो के तौर पर अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।

बच्चन पांडे

बच्चन पांडे

अक्षय कुमार बच्चन पांडे की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म में कृति सेनन उनके अपोसिट दिखेंगी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। अक्षय कुमार का खतरनाक लुक पहले ही फैंस इस फिल्म से देख चुके हैं।

 अतरंगी रे

अतरंगी रे

आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग भी सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार पूरी कर चुके हैं हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट का फिलहाल कोई अंदाजा नहीं है। उम्मीद है कि अगले साल तक ये फिल्म दस्तक दे।

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन

कभी देशभक्ति तो कभी ऐतिहासिक अलग अलग तरह के विषयों को उठाने वाले अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म रक्षाबंधन को अपनी बहनों को डेडिकेट करने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोसिट भूमि पेडनेकर नजर आएंगी।

 रामसेतु

रामसेतु

अभिषेक शर्मा की रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरुत भरूचा नजर आएंगी। एक्शन एडवंचर ड्रामा फिल्म इंडियन कल्चर के साथ साथ इतिहास के पन्नों को भी दिखाएगी।

सिंड्रेला

सिंड्रेला

अक्षय कुमार ने हाल में ही अपनी नई फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग ब्रिटेन में शुरू की। इस फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी करेंगे। ये एक साइको-थ्र‍िलर फिल्म है जो कि साउथ की फिल्म का रिमेक है।

ओह माय गॉड 2

ओह माय गॉड 2

अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का सीक्वल है ओह माय गॉड 2। जिसमें अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X