जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय बच्चन की 8 बेस्ट फिल्में- शाहरुख, सलमान के साथ रहीं बेस्ट एक्ट्रेस
अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं और दुनिया भर से फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड की शान और ओवरसीज में भी बॉलीवुड का नाम ऊंचा करने वालीं एक्ट्रेस आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। ऐश ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही कई अवार्ड्स भी अपने नाम किया है।
विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकीं ऐश ने मॉडलिंग की दुनिया में आते ही तहलका मचा दिया था। ऐश्वर्या राय एक मात्र ऐसी भारतीय सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला दोनों प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है। वहीं, 1997 में ऐश ने बॉलीवुड में डेब्यू किया.. अपनी खूबसूरती और मेहनत की वजह से ऐश्वर्या बैक टू बैक फिल्में करती गईं। और आज भी उनके पास फिल्मों की लाइन लगी है।

अपने दो दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में ऐश्वर्या राय ने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्में, बल्कि बंगाली और दक्षिण भारत की फिल्मों में भी सक्रिय रही हैं। एक्ट्रेस का नाम सामाजिक कार्यों से भी लगातार जुड़ा रहा है, जिस वजह से यह फैंस के दिल में इनके लिए खास जगह है।
यहां जानें फिल्में, जिनमें ऐश्वर्या राय के अभिनय को सराहा गया-


Click it and Unblock the Notifications











