बर्थडे स्पेशल- ऐश्वर्या राय की 8 बेस्ट फिल्में, बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से लेकर मिली फैंस की वाहवाही
ना सिर्फ बेमिसाल खूबसूरती, बल्कि दमदार अभिनय की वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन आज भारत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। ऐश्वर्या आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं और दुनिया भर से फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड की शान और ओवरसीज में भी बॉलीवुड का नाम ऊंचा करने वालीं एक्ट्रेस आज भी लाखों दिलों की धड़कन हैं।
ऐश ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही कई अवार्ड्स भी अपने नाम किये हैं। विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकीं ऐश ने मॉडलिंग की दुनिया में आते ही तहलका मचा दिया था। ऐश्वर्या राय एक मात्र ऐसी भारतीय सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला दोनों प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है। वहीं, 1997 में ऐश ने बॉलीवुड में डेब्यू किया.. अपनी खूबसूरती और मेहनत की वजह से ऐश्वर्या बैक टू बैक फिल्में करती गईं।

अपने दो दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में ऐश्वर्या राय ने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्में, बल्कि बंगाली और दक्षिण भारत की फिल्मों में भी सक्रिय रही हैं। एक्ट्रेस का नाम सामाजिक कार्यों से भी लगातार जुड़ा रहा है, जिस वजह से यह फैंस के दिल में इनके लिए खास जगह है।


Click it and Unblock the Notifications











