नकली अंगूठी देकर अभिषेक ने 12 साल पहले ऐश्वर्या राय को बनाया बच्चन बहू, तस्वीरें वायरल
आज बॉलीवुड के सफल और मेड फॉर इच अदर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मना रहे हैं। 12 साल में दोनों के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए। कई बार ये खबर भी आयी कि दोनों एक दूसरे से तलाक लेने वाले हैं। हालांकि ये खबर केवल अफवाह निकली।
बॅालीवुड में वैसे तो शादियों का टिकना लक बाय चांस माना जाता है। यहां रिश्ते फिल्मों की रिलीज की तरह हर वीक बदलते रहते हैं। लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक मिसाल कायम की है। अपने पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की तरह बेटे अभिषेक ने ऐश्वर्या के साथ अपनी शादी को इस तरह बांध रखा है कि मानो कल की बात है जब ऐश्वर्या, बच्चन परिवार की बहू बनी थीं।

इवेंट हो या फिर वेकेशन। दोनों की वायरल तस्वीरें आज भी उनके शुरुआती दिनों के प्यार का अहसास दिलाती हैं। वैसे आपको बता दें कि शादी से पहले दोनों किसी और को डेट कर रहे थे। इतना ही नहीं दोनों अपने टूटे हुए रिश्ते से डिप्रेशन से भी गुजर रहे थे।
ऐसे में दोस्ती के रंग ने ऐश्वर्या और अभिषेक की जिंदगी में प्यार का इंद्रधनुषी रंग घोल दिया। आपको बता दें कि अपनी ड्रीम गर्ल ऐश्वर्या को पाने के लिए अभिषेक को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। बड़ी साधारण लेकिन दिलचस्प है दोनों की ये लव स्टोरी। आज उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर देखिए ऐश्वर्या और अभिषेक की अनदेखी तस्वीरें और इनके प्यार से शादी तक पहुंचने की दिलचस्प फिल्मी लव स्टोरी


Click it and Unblock the Notifications