Hansika Motwani controversy: ग्रोथ हार्मोन से लेकर फिल्म पोस्टर तक, कई बार विवादों में घिरीं एक्ट्रेस

Hansika Motwani

हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अभिनेत्री की शादी प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। हंसिका मोटवानी अपने मंगेतर सोहेल कथुरिया संग 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। हंसिका और सोहेल काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। हंसिका मोटवानी बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

हंसिका मोटवानी ने खासकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा मुकाम पाया है। उन्हें साउथ के ए-लिस्टेड स्टार्स में गिना जाता है। उनके फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हंसिका मोटवानी कई बार विवादों का भी शिकार हो चुकी हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने करियर की शुरुआत की थी।

लेकिन, इसका नुकसान भी उन्हें भुगतना पड़ा था। कम उम्र में करियर की शुरुआत करने की वजह से हंसिका मोटवानी विवादों में भी रही हैं। आप भी डालें नजर-

फिल्मों के लिए ग्रोथ हार्मोन

फिल्मों के लिए ग्रोथ हार्मोन

हंसिका मोटवानी 'कोई मिल गया' फिल्म में ऋतिक रोशन की दोस्त की भूमिका में नजर आई थीं। तब हंसिका काफी छोटी थीं। उन्होंने कई विज्ञापन और शोज के जरिए पॉपुलर भी हो चुकी थीं। हंसिका मोटवानी महज 15 साल की उम्र में डेब्यू किया और विवादों में घिर गई। उनके डेब्यू के वक्त भी बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी और कहा गया था कि उन्होंने फिल्म में डेब्यू के लिए ग्रोथ हार्मोन लिया है।

मां भी विवादों में घिरीं

मां भी विवादों में घिरीं

हंसिका मोटवानी जब हिमेश रेशमिया के साथ 'आपका सुरूर' में नजर आई थीं तब भी उन्हें अपीयरेंस के लिए विवादों में घेरा गया था। अचानक बच्ची दिखने वाली हंसिका को बतौर अभिनेत्री देखकर लोग स्तब्ध थे। इस विवाद के बीच यह दावा भी किया गया था कि उनकी मां ने उन्हें ग्रोथ हार्मोन दिलाए हैं।

फिल्म माहा को लेकर विवाद

फिल्म माहा को लेकर विवाद

हंसिका मोटवानी की फिल्म 'माहा' को लेकर विवाद हुआ था। फिल्म का पोस्टर सामने आया था जिसमें हंसिका साध्वी की आउटफिट में चिलम फूंकती नजर आई थीं। हंसिका मोटवानी पर तब हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था।

एमएमएस को लेकर विवाद

एमएमएस को लेकर विवाद

साल 2015 में एक एमएमएस लीक हुआ था जिसमें एक लड़की नहाती हुई नजर आई थी। तब दावा किया गया था कि एमएमएस में मौजूद लड़की हंसिका मोटवानी है लेकिन उन्होंने खुद कहा था कि, एमएमएस में उनकी हमशक्ल है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X