हनीमून पर नॉर्दर्न लाइट्स देखने जाएंगी हंसिका मोटवानी, सेलेब्स ने यहां मनाया था अपना हनीमून

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया ने पेरिस में आइफेल टावर के सामने हंसिका को प्रपोज किया था। यह किसी सपने जैसा खुशनुमा था। एक तरफ जहां हंसिका की शादी की तैयारियां और रस्में शुरू हो चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ खबरें यह भी आ रही हैं कि अपने हनीमून पर हंसिका मोटवानी नॉर्दर्न लाइट्स का दीदार करने जा सकती हैं। कहा जा रहा है कि यह लंबे समय से हंसिका का सपना था, जिसे वह अब पूरा करने वाली हैं। नॉर्थन या पोलर लाइट्स या फिर ऑरा के नाम से प्रसिद्ध, यह वन्स इन अ लाइफटाइम एक्सपीरियंस माना जाता है। जिसे हंसिका मोटवानी अपने सपनों के राजकुमार सोहेल कथुरिया के साथ देखने अपने हनीमून पर जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ साल पहले एक फोटोशूट के दौरान हंसिका ने कहा था कि वह अपने पति के साथ हनीमून पर ऑरा लाइट्स देखने जाएंगी, जब यह दिसंबर में अपने पूरे शबाब पर होता है।
चलिए हम आपको बताते हैं कौन से सेलिब्रिटी कपल ने कहां मनाया था अपना हनीमून

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली :
दिसंबर 2017 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इनकी शादी बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। शादी के बाद अनुष्का और विराट ने फिनलैंड में अपना हनीमून मनाया था। हनीमून के मजेदार किस्सों के बारे में बताते हुए विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था, "फिनलैंड में हमें ज्यादा कोई पहचानता नहीं था, इसलिए ज्यादा मुश्किलें नहीं आयी। लेकिन वहां हमें एक सरदार जी मिल गये जिनका सरनेम भी कोहली ही था। उन्होंने हमें पहचान लिया। फिर मैंने सरदार जी से कहा कि पाजी यहां हनीमून पर आए हैं, फोटो-वोटो मन मांगना और वो मान भी गये।"

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत :
जुलाई 2015 में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने शादी कर ली थी। शादी के बाद इस क्यूट कपल ने लंदन में अपना हनीमून मनाया था। टेम्स नदी के किनारे बसा इस शहर को काफी रोमांटिक माना जाता है। कहा जाता है कि शादी के बाद शाहिद काम में इतने बिजी हो गये थे कि वह अपनी बीवी को समय ही नहीं दे पा रहे थे। इसलिए शाहिद ने काम से छुट्टी ली और दोनों 15 दिनों के लिए अपने हनीमून पर निकल गये। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दोनों यूरोप जाना चाहते थे हनीमून पर लेकिन बाद में उनका प्लान बदला और लंदन चले गये।

शाहरुख खान और गौरी खान :
शाहरुख और गौरी खान को बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी मानी जाती है। इसलिए शादी के बाद दोनों ने दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह को ही अपने हनीमून के लिए चुना था। शाहरुख और गौरी ने अक्टूबर 1991 में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने पेरिस में अपना हनीमून मनाया था। कहा जाता है कि इंसान कैसा भी क्यों ना हो, पेरिस में आकर रोमांटिक बन जाता है। दरअसल, शाहरुख अपने किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पेरिस गये थे और वह गौरी को भी अपने साथ ले गये।

सैफ अली खान और करीना कपूर :
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड के गस्ताद को चुना था। बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत नजारों के बीच सैफ ने करीना के लिए इसे रोमांटिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा था। सैफ और करीना ने बेहद शाही अंदाज में अक्टूबर 2012 में शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे, तैमूर और जहांगीर है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा :
जो कपल वॉटर लवर्स हैं, उनके लिए बहामास हनीमून के लिए बेस्ट जगह है। इसे प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाता है। नवंबर 2009 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी बेहद शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों ने अपना हनीमून बहामास में मनाया था। पानी और हरे-भरे दृश्यों से घिरा बहामास बेहद रोमांटिक माहौल पेश करता है। शिल्पा और राज के दो बच्चे, विवान और समीशा है।


Click it and Unblock the Notifications











