Hansika Motwani Wedding: जानें कौन हैं सोहेल कथुरिया? हंसिका मोटवानी का बनेंगे दुल्हा

Hansika Motwani

हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अभिनेत्री की शादी प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। हंसिका मोटवानी अपने मंगेतर सोहेल कथुरिया संग 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। हंसिका और सोहेल काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। हंसिका मोटवानी बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

हंसिका मोटवानी ने खासकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा मुकाम पाया है। हंसिका मोटवानी सोहेल कथुरिया संग ब्याह रचाएंगी और इसके बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर सोहेल कथुरिया कौन हैं जिनके नाम की मेंहदी हंसिका मोटवानी रचाएंगी। सोहेल कथुरिया के नाम के चर्चे सोशल मीडिया पर भी हो रहे हैं।

हंसिका मोटवानी खुद साउथ की बड़ी सुपरस्टार गिनी जाती हैं। वहीं, उनके होने वाले पति भी जाने माने बिजनेसमैन हैं। आगे की स्लाइड्स में जाने कौन हैं सोहेल कथुरिया-

हंसिका के हैं बिजनेस पार्टनर

हंसिका के हैं बिजनेस पार्टनर

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया बिजनेस पार्टनर भी हैं। सोहेल असल में मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं और दोनों साथ में कई इवेंट्स करते हैं। सोहेल का खुद का टेक्सटाइल बिजनेस भी है।

बिजनेस के दौरान हुआ प्यार

बिजनेस के दौरान हुआ प्यार

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया को एक दूसरे से प्यार बिजनेस के दौरान हुआ। दोनों पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे और आखिरकार अब वो शादी रचाने जा रहे हैं।

सोहेल कथुरिया की होगी दूसरी शादी

सोहेल कथुरिया की होगी दूसरी शादी

सोहेल कथुरिया की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का नाम रिंकी बजाज था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी शादी में हंसिका मोटवानी भी शामिल हुई थीं। तलाक के बाद सोहेल कथुरिया और हंसिका मोटवानी करीब आईं।

एफिल टावर के सामने किया प्रपोज

एफिल टावर के सामने किया प्रपोज

सोहेल कथुरिया ने हंसिका मोटवानी को एफिल टावर के सामने प्रपोज किया था। हंसिका मोटवानी ने प्रपोजल की तस्वीरें भी शेयर की थीं।

शादी से पहले रस्में शुरू

शादी से पहले रस्में शुरू

सोहेल कथुरिया और हंसिका मोटवानी की शादी ग्रैंड वेडिंग जयपुर के मुंडोता किले और पैलेस में होगी। दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी से हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X