जब शाहरुख खान को पाकिस्तान में शिफ्ट करवाना चाहता था आतंकी हाफिज सईद, क्यों मचा था बवाल?

Shahrukh Khan Hafiz Saeed- शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर सोशल मीडिया पर लोग लगातार बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम शाहरुख खान के उस विवाद को लेकर बात करने वाले हैं जिसके बार में शायद आप नहीं जानते होंगे।
इस विवाद ने सामने आकर लोगों को हैरान करके रख दिया था। ये वो किस्सा था कि पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद ने उनको पाकिस्तान आने तक का न्यौता दे डाला था। शाहरुख खान ने असहिष्णुता पर एक बयान दिया था जिसके बाद बवाल मच गया था।
शाहरुख खान के बयान के बाद बीजेपी महासचिव और नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शाहरुख खान को काफी कुछ कहा था। उन्होने कहा था कि, शाहरुख खान रहते तो भारत में हैं लेकिन मन हमेशा पाकिस्तान में रहता है।
हाफिज सईद ने क्या कहा?
शाहरुख खान को लेकर भारत में हो रहे इस विवाद पर हाफिज सईद ने कहा था, ''ऐसे सभी मुस्लिम जो कि भारत में इस्लाम की वजह से समस्या का सामना कर रहे हैं चाहें वो शाहरुख खान ही क्यों ना हों वो पाकिस्तान में रहने के लिए आ सकते हैं।'' इसके बाद भी शाहरुख खान को काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि एसआरके की तरफ से इस बयान को लेकर किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया था।
वर्कफ्रंट
शाहरुख खान इस वक्त लगातार काम कर रहे हैं। वो अपनी बेटी की फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान इस फिल्म में काफी अलग अंदाज में नजर आने वाले हैँ। शाहरुख खान ने काफी समय के बाद पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्मों से धमाका किया था। इन फिल्मों में से जवान ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे और शाहरुख खान के जीवन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











