मोबाइल ही बना जान का दुश्मन, मॉडल दिव्या पाहुजा के मर्डर केस में आया नया मोड़, हुआ बड़ा खुलासा

गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या मामले के दौरान गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ तीन आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच के दौरान अभिजीत ने पुलिस को इस बारे में बताया और कहा कि वह होटल सिटी प्वाइंट का मालिक है। हालांकि फिलहाल होटल को लीज पर दे दिया है और दिव्या पाहुजा के पास में आरोपी अभिजीत सिंह की कुछ अश्लील तस्वीरें भी मौजूद थी। इसी के चलते वह लगातार उनका ब्लैकमेल करती जा रही थी।
एक फोन के चलते हुई हत्या
दिव्या आरोपी अभिजीत से कई बार खर्चे के लिए पैसे लेती थी और अब मोटी रकम लेना चाहती थी। इसी के चलते 2 जनवरी को होटल सिटी पॉइंट में आरोपी अभिजीत, दिव्या के साथ में पहुंचा। वह उसके फोन से अपनी अश्लील तस्वीरों को डिलीट करना चाहता था। हालांकि दिव्या ने अपना फोन का पासवर्ड नहीं दिया और गुस्से में आकर आरोपी अभिजीत ने दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या कर डाली। इसके बाद में होटल में साफ सफाई और रिसेप्शन का काम करने वाले हेमराज और ओमप्रकाश के साथ मिलकर शव को बीएमडब्ल्यू कर में रखवा दिया। इतना ही नहीं आरोपी अभिजीत ने अपने दो अन्य दोस्तों को बुलाकर शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी कर उन्हें दे दी थी।
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे के बाद मुख्य आरोपी और 56 वर्षीय अभिजीत निवासी माडल टाउन हिसार, 28 वर्षीय नेपाल निवासी हेमराज और 23 साल के पश्चिम बंगाल के ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है, हालांकि अभी तक पुलिस दिव्या का शव बरामद नहीं कर पाई है।


Click it and Unblock the Notifications