गुरु पूर्णिमा 2019- ऋतिक रोशन से पहले रानी मुखर्जी, आमिर, शाहरुख भी बने फेवरिट टीचर
आज देश भर में गुरु पूर्णिमा मनाया जा रहा है। हमारे जीवन में गुरु यानि की एक टीचर की क्या महत्व होती है, यह सभी जानते हैं। टीचर हमारे जीवन को एक दिशा देते हैं, हमारे ख्वाब को पूरी करने की हमारे साथ खड़े रहते हैं। किसी भी इंसान के सफल बनने में शिक्षक को अहम योगदान होता है। बॉलीवुड ने भी अपनी कई फिल्मों से गुरु- शिष्य के रिश्ते को दिखाया है। तारे जमीं पर, चक दे इंडिया हो या ऋतिक की ताजा फिल्म सुपर 30, बॉलीवुड फिल्मों ने इस रिश्ते को कई रंगों में रंगा है।

जहां एक ओर मोहब्बतें और मैं हूं ना जैसी फिल्मों में टीचर के दोस्ताना रुप को सामने रखा गया है। वहीं, कई फिल्में हैं, जहां कभी पिता शिक्षक के रुप में नजर आए हैं, कभी एक दोस्त ने टीचर की तरह जीवन को संवारा है। दंगल जैसी फिल्म को हम कैसे भूल सकते हैं, जहां एक पिता ने अपनी बेटियों को प्रशिक्षित कर गोल्ड मेडल जीतने तक का सफर दिया।
यहां देंखे बॉलीवुड फिल्मों, जिसने शिक्षक के अलग रुप को सामने रखा-


Click it and Unblock the Notifications











