कभी जूस की दुकान चलाते थे गुलशन कुमार, गायकी से पॉपुलर, अंडरवर्ल्ड की ना सुनने पर हुई दर्दनाक मौत

Gulshan Kumar Career And Death Reason: गुलशन कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री का बादशाह कहा जाता है। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं है और इसके बावजूद भी उनका नाम काफी सुर्खियों में रहता है। गुलशन का जन्म 1956 में दिल्ली में हुआ। उनके पिता चंद्रभान दिल्ली के दरियागंज इलाके में जूस की दुकान चलाते थे।
गुलशन भी इस दुकान पर बैठते थे। हालांकि उनका जूस बेचने में मन काफी कम लगा। लेकिन इसी दौरान उनके पिता ने एक दुकान खरीदी और यहां पर सस्ती कैसेट्स और गाने रिकॉर्ड करके बेचे जाते थे। यहीं से गुलशन कुमार की जिंदगी को टर्निंग पॉइंट मिला।
धीरे-धीरे गुलशन कुमार का मन म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसा लगा कि उन्होंने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्री लिमिटेड नाम की एक कंपनी बना डाली। इसी कंपनी के जरिए उन्होंने टी-सीरीज की स्थापना की। वह अपनी भक्ति संगीत और भजन गायकी के चलते सुर्खियों में आए।
गुलशन कुमार ने धीरे-धीरे अपना करियर आगे बढ़ाया और कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया। इस लिस्ट में लाल दुपट्टा मलमल का और आशिकी जैसी फ़िल्में शुमार थी। लेकिन इसी दौरान गुलशन कुमार अंडरवर्ल्ड की नजर में आ गए और उन्हें लगातार वसूली के लिए धमकी मिलने लगी।
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार आपको बता दें कि अंडरवर्ल्ड लगातार गुलशन कुमार पर पैसे देने के लिए दवा बनाने लगा था। लेकिन इसके बावजूद भी गुलशन कुमार ने अंडरवर्ल्ड के दबाव में ना आकर अपना काम जारी रखा।उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से एक भी रुपया नहीं दिया।
लेकिन इसका नतीजा बहुत ज्यादा खराब निकला और आपको बता दें कि साल 1997 में एक दिन शिव मंदिर जाते वक्त गुलशन कुमार पर अंडरवर्ल्ड ने धावा बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग के चलते उनकी हत्या हुई। इसके बाद टी-सीरीज की कमान उनके बेटे भूषण कुमार संभाल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











