फ़िल्म के सेट पर एक्टर संग ऐसी हरकते करती थीं दीपिका, मशहूर एक्टर का खुलासा- गोद में बैठी थी एक्ट्रेस

2013 में रिलीज हुई फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का अहम योगदान रहा. यह उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया. लेकिन रणवीर और दीपिका ने साथ में पहली बार स्क्रीन शेयर की थी. अब उन्हीं के को-स्टार गुलशन देवैया ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई.
गुलशन देवैया ने किया चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल आपको बता दें कि गुलशन ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि पहले शेड्यूल में तो हम कुछ देख नहीं पाए. लेकिन दूसरा शेड्यूल उदयपुर में था और वहां पर हमने नोटिस किया। गोदी में दीपिका बैठी हुई थी और हम सोच रहे थे कि यह क्या हो गया है. हमने तो बिल्कुल भी नोटिस किया ही नहीं था और ऐसा कब हो गया हमें पता ही नहीं चला. हमने गाने के दो से तीन सीक्वेंस करवाए थे तब तो कुछ भी ऐसा हमने देखा नहीं. दीपिका भी अपना काम करके घर चली जाती थी.
2018 में रचाई शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी साइट पर से ही शुरू हो गई थी. हालांकि आधिकारिक रूप से दोनों ने इस पर कोई भी बयान सामने नहीं दिया था. सालों तक उन्हें शूटिंग के वक्त एक साथ में स्पॉट किया जाता था. छुपते-छुपाते दोनों ने 2014 में सगाई भी कर ली थी. इस फिल्म में काम करने के बाद में 2015 में दोनों को बाजीराव मस्तानी में भी देखा गया, जो कि संजय लीला भंसाली द्वारा ही निर्देशित की गई थी. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई. जिसके बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने पद्मावत में भी साथ में 2018 में काम किया. इस फिल्म के ठीक बाद 2018 में ही उन्होंने इटली में शादी रचा ली.
6 साल तक एक दूसरे को किया डेट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया. इस पर दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि बेशक 6 साल के लंबे रिश्ते में हमने कई सारे उतार-चढ़ाव देखे. लेकिन कभी भी हम टूटे नहीं और कई बार हमारी बड़ी लड़ाई भी हुई. हमारा कहना यह नहीं था कि चलो समय निकालेंगे और इसका पता लगाएंगे. इसके बावजूद हम लड़ते थे और हमारे उतार-चढ़ाव भी रहे. लेकिन हम दोनों इस में फंस नहीं पाए और हमने सगाई भी कर ली थी. इस बात की किसी को खबर नहीं थी बस हमारे माता-पिता को और हमारी बहनों को इस बारे में जानकारी थी.


Click it and Unblock the Notifications











