इन अभिनेताओं ने देशभक्ति छोड़ ग्लैमर की दुनिया का पकड़ा हाथ, किसी ने नेवी तो किसी ने लड़ा चीन युद्ध

Actor Who Work In Indian Army: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कई सारे देशभक्ति वाली फिल्में देखने को मिलती है। देश की आर्मी तो कभी नेवी के अलावा एयरफोर्स हीरो भी देखे जाते हैं। हालांकि आपको बता दें कि ग्लैमर से भरी इस फिल्मी दुनिया में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो कि अपने अभिनय के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं जो कि फिल्मी दुनिया में आने से पहले कुछ और काम करते थे। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताने वाले हैं जो की फिल्मी दुनिया में आने से पहले आर्मी और नेवी जैसी जगह पर काम करते थे।
गुफी पेंटल
महाभारत शो के दौरान शकुनि का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता गुफी पेंटल काफी फेमस हो गए थे। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। जब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तब भारत चीन का युद्ध हुआ था। साल 1962 में इस जंग के दौरान सेना में सीधी भर्ती निकाली गई थी। तब एक्टर भी इस सेना में शामिल हो गए थे।
अच्युत पोद्दार
अच्युत पोद्दार भी बॉलीवुड के एक दिक्कत अभी नेट है और आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के रीवा शहर में प्रोफेसर के तौर पर वह काम करते थे। उन्होंने इंडियन फोर्स में कैप्टन के तौर पर भी काम किया। साल 1967 में रिटायर होने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा। बता दे की फिल्म '3 इडियट्स' में प्रोफेसर का किरदार उन्होंने निभाया और उनके डायलॉग भी लोगों को काफी पसंद आए।
बिक्रमजीत कंवरपाल
बिक्रमजीत कंवरपाल आज हमारे बीच नहीं रहे और इसके बावजूद भी उन्होंने अपने शानदार किरदार के चलते लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई। साल 2002 में इंडियन फोर्स में मेजर के पद से वह रिटायर हुए। बाद में सपना पूरा करने के लिए माया नगरी पहुंचे। एक्टर ने मर्डर, अतिथि तुम कब जाओगे और आरक्षण जैसी फिल्मों में काम किया।
आनंद बक्शी
आनंद बक्शी के गाने काफी मशहूर हुए। वह एक बेहद ही उम्दा गीतकार हुआ करते हैं। 3000 गाने लिखने वाले आनंद बक्शी ने रॉयल इंडियन नेवी के कैडेट के तौर पर काम किया था। उन्होंने साल 1947 से लेकर 1956 तक आर्मी में काम किया है।
रूद्राशीष मज़ूमदार
रूद्राशीष मज़ूमदार ने छिछोरे, हवा सिंह और मिसेज अंडरकवर जैसी फिल्मों में एक बेहतरीन किरदार निभाए। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने 7 साल तक इंडियन आर्मी में भी काम किया है। बाद में वह मेजर की रैंक से आर्मी से रिटायर हुए और फिर फिल्मों में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











