गिरिजा की 1 सलाह पर गुफी को मिला था हौंसला, बीमारी को बना दिया था 'शकुनि' का सिग्नैचर स्टाइल

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का निधन 5 जून को हो चुका है. दरअसल आपको बता दें कि वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. गुफी पेंटल के निधन के बाद में महाभारत में उन्हीं के को एक्टर रहे गिरिजा शंकर ने उनको याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है. दरअसल आपको बता दें कि गिरिजा ने महाभारत सीरियल में ज्योति राष्ट्र का किरदार निभाया. दोनों में काफी अच्छी दोस्ती थी. यहां तक कि उन्होंने महाभारत में शकुनि के लंगड़ा कर चलने की वजह भी बता डाली थी. दरअसल गिरिजा ने बताया था कि महाभारत शो में शकुनि का लंगड़ा कर चलना प्लानिंग का हिस्सा नहीं था. क्योंकि उन्हें पहले से ही कूल्हे के जोड़ की समस्या हो रखी थी.
गिरिजा ने गुफी के निधन पर शेयर किया भावुक पोस्ट
गिरिजा शंकर ने इस बात का भी खुलासा किया कि गुफी पेंटल को उनके कूल्हे की समस्या को गंभीरता से लेने के लिए उन्हें कई बार सलाह दी थी. गुफी पेंटल को चलने में भी काफी दिक्कतें आती थी. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू की मानें तो आपको बता दें कि "गुफी पेंटल को याद करते हुए गिरिजा ने बताया है कि वह मेरा बहुत ही अच्छा और करीबी मित्र था. मैं महाभारत से पहले ही उसे जानता था. बहुत अच्छा और अद्भुत इंसान और बहुत ही मददगार व्यक्ति था. "
महाभारत में साथ में नज़र आए थे गुफी और गिरिजा
गिरिजा शंकर ने इसी इंटरव्यू के दौरान आगे यह भी कहा कि "यह बहुत दुख की बात है. वह कुछ ही दिनों पहले हमें छोड़ कर चले गए हैं. मेरी उसके साथ बहुत ही अच्छी अच्छी यादें भी हैं. खासकर जब अपने महाभारत में समय बिताया तब हमने खूब इंजॉय किया. मुझे आज भी बहुत अच्छे से याद है जब उसने शकुनि का किरदार निभाना शुरू किया था तो उस वक्त उसके कूल्हे के जोड़ और कूल्हे की हड्डियों में समस्या थी. इतना ही नहीं वह शकुनि के किरदार को बहुत ही अच्छे से निभाना चाहते थे."
गुफी पेंटल को बीमारी की वजह से होती थी परेशानी
गिरिजा शंकर ने यह भी बताया कि वह इस बीमारी को लेकर बहुत ही ज्यादा परेशान हुआ करते थे. उन्होंने मुझसे इस बारे में कई बार बात भी की. उन्होंने मुझसे कहा कि "मुझे नहीं पता कि क्या-क्या करना होता है और कैसे करना होता है. मैं ठीक से चल नहीं पाता हूं और ना ही सीधा चल पाता हूं. मुझे नहीं पता कि मैं शकुनि का किरदार अच्छे से निभा पाऊंगा या नहीं. मैं इस बीमारी को लेकर थोड़ा सा परेशान भी हूं. "
शकुनि का बन गया था सिग्नेचर स्टेप
गिरिजा शंकर ने आगे बताया कि मैंने उसे यह भी कहा था कि देखो परेशान मत होना. अगर शकुनि की तरह सीधे नहीं चल पाओगे तो इसे आप को शकुनि का सिग्नेचर स्टाइल बना देना चाहिए. एक सीधी सोच और चीजें चलने वाला व्यक्ति नहीं है और बल्कि वह एक काल्पनिक और उसकी शारीरिक बनावट में भी लंगड़े बन के गुण आते हैं. जो कि एक रियल किरदार के साथ में मेल खाता है और गुफी पेंटल इससे बहुत ही खुश हो गए थे. जिस वजह से लंगड़ेपन शकुनि का सिग्नेचर स्टाइल बना दिया गया.


Click it and Unblock the Notifications











