..................... Gracy Singh worked with Aamir Khan in the film Lagaan, did not get married even at the age of 43 - Hindi Filmibeat

आमिर खान की इस हीरोइन ने टीवी पर निभाया संतोषी मां का किरदार, 43 साल की उम्र में भी नहीं मिला जीवनसाथी

 Gracy Singh Didnt Get Married At The Age Of 43

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ग्रेसी सिंह अपनी खूबसूरती को लेकर काफी पसंद की गई। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्हें हिंदी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय को लेकर भी काफी पसंद किया गया। एक्ट्रेस का जन्म 20 जुलाई 1980 में दिल्ली में हुआ। वह 43 साल की हो चुकी है। ग्रेसी ने हिंदी सिनेमा में काफी हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें वो असर पहचान मिल नहीं पाई। एक्ट्रेस ने 43 साल की उम्र होने के बावजूद भी अभी तक शादी नहीं रचाई है।

आज तक नहीं उड़ी ग्रेसी के अफेयर की कोई चर्चा

वैसे तो बॉलीवुड में ऐसी बहुत सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने 40 साल की उम्र तक शादी नहीं की। लेकिन ग्रेसी सिंह का आज तक किसी भी उनके को-एक्टर के साथ में नाम नहीं जुड़ा। ना ही अभी तक उनके अफेयर की कोई भी खबर सामने आई। बता दें कि ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड में काफी हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन हमेशा इंडस्ट्री ने उनके टैलेंट को नजरअंदाज कर दिया। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि "मैं मेहनत कर सकती हूं लेकिन किसी की चापलूसी नहीं कर सकती। फिल्म इंडस्ट्री में मुझे ग्रुप बाजी समझ में नहीं आती है।"

ग्रेसी को लेखन और डांस का है शौक

ग्रेसी सिंह ने आगे यह भी कहा कि "फिल्म के एक रोल के लिए प्रोड्यूसर के पास जाओ, पार्टियों को अटेंड करना होगा, डायरेक्टर से मिल लो और मुझे यह सब बिल्कुल पसंद नहीं है। जिसके बाद मुझे धीरे-धीरे काम मिलना बंद हो गया और मुझे इस बात का पता भी नहीं चला।" ग्रेसी ने आगे यह भी बताया कि उन्हें एक्टिंग के अलावा भी कुछ करना है। एक्ट्रेस को लेखन और डांस में भी काफी ज्यादा रुचि है।

ग्रेसी ने बॉलीवुड से लेकर टीवी में भी किया काम

ग्रेसी सिंह को बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म चाहिए जाने वाले 'लगान' में भी देखा जा चुका है। इस फिल्म में उन्होंने गांव की गोरी का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं फैंस ने भी उनके इस किरदार को काफी पसंद किया। हालांकि आपको बता दें कि 22 साल में उनका पूरा लुक बदल चुका है। इतना ही नहीं उन्हें कई सारे टीवी सीरियल्स में भी देखा जा चुका है। उन्हें अमानत, पृथ्वीराज चौहान और संतोषी मां जैसे शोज में देखा गया है। लेकिन आखिरी बार उन्हें 'संतोषी मां- सुनाएं व्रत कथाएं' सीरियल में देखा गया।

Read more about: aamir khan gracy singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X