खान के साथ ब्लॉकबस्टर..अजय देवगन के साथ मचाया धमाल..फिर भी करियर FLOP
लगान से पॉपुलर हुई ग्रेसी सिंह कई सुपरस्टार्स के साथ काम कीं लेकिन बॉलीवुड में फिर भी उन्हें ज्यादा फिल्में नहीं मिली।
ऐसा ज़रूरी नहीं है कि अगर किसी ने सुपरस्टार के साथ ही करियर की शुरुआत कर ली तो वो उसका करियर चमक जाएगा। एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह के साथ भी कुछ यही हुआ। उनकी फिल्म लगान इतनी सुपरहिट हुई कि लगा था अब उनके करियर की गाड़ी तो निकल पड़ी।
हालांकि इस फिल्म के बाद भी ग्रेसी ने कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन एक समय के बाद उनका करियर ज्यादा उड़ान नहीं भर पाया।

लेकिन वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अब भले ही फिल्मों में दिखाई नहीं दे रही हों लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों जगह अब भी बनाई हुई है।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म..रिलीज़ से दो दिन पहले..पूरी कहानी सामने !
आज ग्रेसी का जन्मदिन है। 20 जुलाई 1980 में जन्मीं एक्ट्रेस आज 37 साल की हो गई हैं। ग्रेसी ने जब आमिर खान के साथ लगान में काम किया तो मानों वो रातों रात स्टार बन गईं।
उसके बाद वो कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बनी लेकिन बाद में उन्हें ज्यादा फिल्में नहीं मिली। आगे देखते हैं कैसे अपने करियर में आगे बढ़कर वापस वहीं पहुंच गई ग्रेसी सिंह।


Click it and Unblock the Notifications











