गोविंदा की बीवी सुनीता को बिल्कुल नहीं पसंद आरती-कृष्णा का परिवार, बोलीं- 2 हज़ार रुपए के लिए उन्होंने...

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के साथ कृष्णा अभिषेक के परिवार के मतभेद हर किसी को पता है। अभी तक दोनों परिवारों के बीच में यह समस्या सुलझ नहीं पाई है। कुछ वक्त पहले कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी में गोविंदा शामिल हुए थे और उन्हें आशीर्वाद भी दिया था।
आरती सिंह की शादी के दौरान गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन के साथ में शामिल हुए थे। लेकिन उनकी पत्नी सुनीता अभी तक कृष्णा अभिषेक के परिवार से गुस्सा हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गोविंदा को अपनी पत्नी सुनीता के साथ में भी देखा जा रहा है।
इस वीडियो के दौरान सुनीता आहूजा ने बात करते हुए कहा कि आप लोगों के चैनल पर आरती और कृष्णा ने हमें लेकर गलत बातें कही थी। सुनीता इस पर बात करते हुए कहती है कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है की आरती ने सोफे पर बैठकर यही कहा था कि चीची मामा के पास हमारे 2 हज़ार रुपए हैं और मैंने इसको सुना भी था।"
सुनीता ने आगे बात करते हुए कहा कि "जब उन लोगों को परवाह नहीं है तो हमसे उम्मीद क्यों लगाई जा रही है के इंटरव्यू में आकर हम उनके बारे में अच्छी बातें कहें। उनको लेकर परवाह करें। आप लोग भी इस बात को बड़ा बनाना बंद कर दो।"
हालांकि आपको बता दें कि कश्मीरा शाह और उनके पति कृष्णा अभिषेक दोनों ही अपनी गलती के लिए कई बार गोविंदा और सुनीता से माफी मांग चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी यह मामला खत्म नहीं हो रहा। दरअसल सुनीता को कृष्णा और आरती का परिवार पसंद नहीं है। जिसके चलते सुनीता के मन में आज भी इस बात को लेकर नाराजगी है।


Click it and Unblock the Notifications