..................... Govinda wife Sunita Ahuja said that I do not want him to become my husband in the next life - Hindi Filmibeat

Govinda को अगले जन्म में अपना पति बनाने से Sunita Ahuja ने किया इनकार, बोलीं- वो बहुत ही...

Sunita Ahuja

Sunita Ahuja Govinda: गोविंदा 90 के दशक के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी अपनी बातों से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। अभी उनको किसी रियलिटी शो में देखा जाता है तो कभी वह इंटरव्यू देती हुई नजर आती है।

अब इसी बीच हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने अपनी जिंदगी के बारे में काफी कुछ खुलासे किए हैं। सुनीता आहूजा ने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि पहले तो वह अपनी शादी में सिक्योर महसूस करती थी। लेकिन अब पहले जैसा उन्हें कंफर्ट महसूस नहीं होता है।

इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने बताया कि गोविंद बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है और उनके साथ में वह वक्त बिताना पसंद करती हैं। एक आम जिंदगी जीना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि "मैंने गोविंदा को बोला हुआ है कि अगले जन्म में मेरे पति मत बनना। वो कभी भी छुट्टियों पर नहीं जाते हैं। लेकिन मेरा मन करता है कि मैं रास्ते में जाऊं और पानी पुरी खाऊं।"

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- Govinda को अगले जन्म में अपना पति बनाने से Sunita Ahuja ने किया इनकार

सुनीता आहूजा ने आगे बताया कि "लेकिन गोविंदा ने अपने काम और फैमिली के पीछे ही अपना सारा वक्त निकाल दिया। मुझे जिंदगी में यह भी याद नहीं है कि हम आखिरी बार एक मूवी देखने भी कब गए थे। लेकिन मुझे एक ऐसा पति चाहिए था कि हम डिनर पर जाएं, मूवी देखने जाएं या रास्ते पर पानी पुरी खाएं।"

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया कि "अब वो इतने बड़े स्टार बन गए हैं। अगर उनको रास्ते पर ले जाऊं तो पानी पुरी भी वह खो नहीं पाएंगे। पब्लिक ही नहीं खाने देगी। मैं तो इतनी बेशर्म हूं कि फिर भी दो-चार खा लूंगी। वो तो खाएंगे भी नहीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X