जब दिव्या भारती की खूबसूरती पर फ़िदा हो गए थे गोविंदा, बोले- 'मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग है...'

Govinda, divya bharti

गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने माने एक्टर रहे हैं और आपको बता दे कि 90 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। गोविंदा का नाम कई सारी अभिनेत्रियों के साथ में जोड़ा गया। इस लिस्ट में रानी मुखर्जी से लेकर नीलम कोठारी और दिव्या भारती भी शुमार है।

कुछ मीडिया खबरों के अनुसार आपको बता दें कि सुनीता से शादी करने से पहले ही गोविंदा का नाम नीलम कोठारी से ही नहीं बल्कि दिव्या भारती से भी जोड़ा गया था। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने दिव्या भारती को लेकर खुलकर बात की थी। एक्टर ने कहा था कि "मैं किस्मत को बहुत ज्यादा मानता हूं और मेरा विश्वास है कि जीवन में जब जो भी होना होता है वह होकर रहता है।"

गोविंदा ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "हां, मैं जूही जूही चावला को काफी पसंद करता हूं और दिव्या भारती को भी। दिव्या भारती बहुत ज्यादा आकर्षक लड़की है और किसी भी आदमी के लिए उनकी खूबसूरती को रजिस्टर करना बहुत ज्यादा मुश्किल होगा। मुझे पता है कि सुनीता इस बात से नाराज हो सकती है। लेकिन उन्हें यह पता होना बहुत जरूरी है कि मैं अभी भी दिव्या की खूबसूरती का दीवाना हूं और उनसे नजर नहीं हटा पाता हूं।"

स्टारडस्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि "कल किसने देखा है। ऐसा भी हो सकता है कि मैं कल किसी और से प्यार करने लग जाऊं और जिससे प्यार करूं उससे शादी भी कर लूं। सुनीता को इसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए तभी मैं इसको लेकर फ्री महसूस करूंगा। मेरी कुंडली में भी दूसरी शादी का योग देखने को मिलता है।" बता दें कि गोविंदा ने सुनीता से साल 1987 में शादी की और अब उनके दो बच्चे हैं एक बेटा यशवर्धन और बेटी टीना है।

Read more about: govinda divya bharti
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X