..................... Govinda used to make amitabh bachchan wait for 7 hours on the sets of Bade Miyan Chote Miyan. - Hindi Filmibeat

जब 'बड़े मियां छोटे मियां' के सेट पर घंटों तक बिग बी को इंतज़ार करवाते थे गोविंदा, डेविड धवन ने किया ऐसा काम

amitabh bachchan, govinda

Govinda Amitabh Bachchan: गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि उनके एक्टिंग में भी कोई जवाब नहीं है। लेकिन अक्सर सुनने के लिए मिलता था कि गोविंद सेट पर लेट पहुंचा करते थे। लेकिन अब 'अंदाज अपना अपना' फिल्म में भल्ला का किरदार निभाने वाले शहजाद खान ने एक बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल, शहजाद खान ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में गोविंदा और अमिताभ बच्चन के साथ में काम किया था। शहजाद खान ने खुलासा करते हुए बताया कि गोविंद सेट पर अमिताभ को 6 घंटे तक इंतजार करवाया करते थे और लेट पहुंचते थे। इस बात का खुलासा शहजाद खान ने सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में किया।

इंटरव्यू के दौरान शहजाद खान ने बताया कि अमिताभ वक्त के बहुत ज्यादा पाबंद थे और सेट पर 9 बजे सुबह पहुंच जाया करते थे। लेकिन गोविंद शाम को 4 बजे पहुंचते थे और डायरेक्टर डेविड धवन स्मार्ट तरीके से अमिताभ को व्यस्त रखते थे। जिससे कि गोविंदा के लेट होने पर वह ज्यादा ना सोचे।

शहजाद खान ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि "मुझे डेविड धवन के साथ में काम करने का मौका मिला और वह बहुत अच्छे निर्देशक हैं। अमिताभ सुबह 9 बजे आया करते थे और गोविंद दोपहर के 3 से 4 बजे के करीब आते थे। ये एकदम IST और GST के फर्क जैसा था। लेकिन हम इसमें कुछ भी नहीं कर सकते थे क्योंकि हम सिर्फ कैरेक्टर एक्टर थे।"

शहजाद खान ने बताया कि "डेविड धवन बहुत ज्यादा होशियार थे और उन्हें पता था कि अमिताभ को किस तरीके से व्यस्त रखता है जिससे कि वह गोविंदा के सेट पर देर से आने के बारे में सोच भी ना सके।" उन्होंने कहा कि "एक बार हम रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने कहा कि मैं एयरपोर्ट से एक रिश्तेदार को लेने जा रहा हूं। बाद में हमें खबर मिली कि वह मुंबई पहुंच गए। अगले दिन लौट कर आए और जब आप फेमस हो जाते हो तो हर चीज नजरअंदाज हो जाती है।"

Read more about: amitabh bachchan govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X