..................... Govinda shared a picture with david dhawan and called him sautan of his wife Sunita Ahuja. - Hindi Filmibeat

गोबिंदा ने फोटो शेयर कर बताया सुनीता की सौतन का नाम, बोले- '80-90 के दशक में मेरी 2 बीवियां...'

Govinda

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोविंदा को कौन नहीं जानता है। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनके डांस का तो हर कोई दीवाना है। लेकिन गोविंदा ने अपनी कॉमेडी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई। उन्हें कई बार रियलिटी टीवी शोज या फिर फिल्मी इवेंट्स में भी देखा जाता है। लेकिन हाल ही में उन्हें एक दिवाली पार्टी में देखा गया। इसी पार्टी के दौरान की उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया और अपनी दूसरी बीवी का खुलासा किया।

दो बच्चों के पिता है गोविंदा

दरअसल गोविंदा ने हिंदी सिनेमा पर 80 और 90 के दशक में राज किया है। गोविंदा आहूजा का जन्म 21 दिसंबर 1963 में हुआ। उनके पिता अरुण भी एक एक्टर हुआ करते थे और उनकी मां निर्मला देवी एक सिंगर एक्ट्रेस हुआ करती थी। गोविंदा ने सुनीता आहूजा से साल 1987 में शादी रचाई और अब उनके दो बच्चे भी हैं।

गोविंदा ने खोला अपनी दूसरी बीवी का राज

लेकिन इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली पार्टी हो रही है। लेकिन इसी बीच गोविंदा ने हाल ही में डेविड धवन की दिवाली पार्टी में शिरकत की। हालांकि कुछ वक्त पहले दोनों के बीच तकरार के किस्से भी सामने आए। लेकिन अब गोविंदा ने इस पार्टी के बाद डेविड धवन के साथ में अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को गोविंदा ने साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि "80 और 90 के दशक में मेरी दो बीवियां थी। एक सुनीता और एक डेविड।"

सितारों से लेकर यूजर्स ने भी प्रतिक्रियाएं

गोविंदा ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया वैसे ही यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वरुण धवन से लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी तक ने इस पोस्ट पर लेटर इमोजी शेयर किया और यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ भी शेयर की तस्वीर

इसी के अलावा गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ में भी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि सुनीता ने ही ब्लैक आउटफिट पहनने की सलाह दी जिससे कि फोटो अच्छी लगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने शोला और शबनम, पार्टनर, कुली नंबर 1, राजा बाबू और हीरो नंबर 1 जैसी फिल्में बॉलीवुड को दी। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब दोनों की दोस्ती में दरार आ गई।

Read more about: govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X