90 के दशक का हीरो नंबर 1, एक साथ साइन की 70 फ़िल्में, 5 फिल्मों की एक दिन में करता था शूटिंग

Govinda Worked In 5 Movies In One Day: 90 के दशक के मशहूर अभिनेता गोविंदा आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनकी कॉमिक टाइमिंग भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा आज एक्टिंग में नहीं बल्कि राजनीति को लेकर सुर्खियों में है। लेकिन उनके कई पुराने किस्से हैं जो कि आज भी सुनाई दे जाते हैं।
आज हम आपको गोविंदा से जुड़ा हुआ एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं। दरअसल बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक साथ 70 फिल्मों को साइन कर चुके थे। गोविंद को वैसे तो शुरू से ही मेहनती कलाकारों में से एक माना जाता है। इतना ही नहीं वह एक वक्त पर दर्जनों फिल्मों की शूटिंग किया करते थे।
दरअसल साल 1987 में गोविंदा ने आईटीएमबी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि "मैं दिन भर फिल्म की शूटिंग में बिजी रहता हूं। आधी रात को घर पहुंच पाता हूं। करीब 4 से 5 फिल्मों की शूटिंग और रिकॉर्डिंग को मैं एक ही दिन में कर देता हूं। दरअसल मैंने एक साथ 70 फिल्मों को साइन कर लिया।"
गोविंदा ने इंटरव्यू में आगे बात करते हुए कहा कि कुछ फिल्में तो उनमें से अपने आप ही ठंडा बस्ती में चली गई थी और कुछ को बिजी डेट्स की वजह से मैंने ही छोड़ दिया था। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं की हिंदी सिनेमा में ऐसा कोई भी कलाकार नहीं है जिसने एक साथ में 70 फिल्मों को साइन किया हो।
हालांकि अब काफी लंबे वक्त के बाद गोविंद एक बार फिर से सियासी गलियारों में एंट्री मार चुके हैं। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में उन्होंने शिवसेना राजनीतिक दल का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में गोविंदा चुनावी दंगल में भी उतार सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications