..................... Govinda refused to work with Sushmita Sen his entire career was destroyed salman khan gets benefit - Hindi Filmibeat

24 साल पहले, 1 एक्ट्रेस की वजह से गोविंदा ने लिया गलत फैसला, फिर बर्बाद हुआ करियर...

Govinda, Sushmita Sen

एक दौर हुआ करता था जब गोविंदा का नाम बॉलीवुड में सभी मशहूर अभिनेताओं के बीच लिया जाता था. जैसे ही उनकी फिल्में रिलीज होती थी तो बॉक्स ऑफिस पर छा जाती थी. उस जमाने के एक ऐसे सुपरस्टार हुआ करते थे जिनकी फिल्मों के इंतजार में लोग दीवाने बैठे रहते थे. यहां तक कि आपको बता दें कि उनका स्टारडम भी बहुत ही बेहतरीन था. लेकिन अचानक से देखते ही देखते उनके करियर का ग्राफ इतना नीचे चला गया कि वह फिल्मों से ही गायब हो गए.

एक फ़िल्म को ठुकराने के चक़्कर में पूरा करियर हुआ बर्बाद

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि कब से गोविंदा की फिल्में फ्लॉप होने लग गई थी. दरअसल बात कुछ साल 1999 की है, उसे समय फिल्म बीवी नंबर 1 रिलीज हुई. कुछ खबरों के अनुसार यह फिल्म गोविंदा के लिए ही बनाई गई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि उन दिनों करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी दर्शन को द्वारा काफी पसंद की जाती थी. उनकी फिल्में भी खूब सुपरहिट जाती थी.

सुष्मिता सेन संग काम नहीं करना चाहते थे गोविंदा

इसी वजह से इस फिल्म को करने के लिए गोविंद भी तैयार हो गए. लेकिन इस फिल्म में वह सुष्मिता सेन के साथ में काम करने से कतरा रहे थे. यह बात जब फिल्म मेकर्स को पता चली तो सुष्मिता को उन्होंने फिल्म से बाहर करने से मना कर दिया. इसके बाद में इस फिल्म को करने से गोविंदा ने साफ इनकार कर दिया था. लेकिन जैसे ही गोविंदा ने इस फिल्म के लिए मना किया वैसे ही यह फिल्म सलमान खान को मिल गई.

सलमान खान की हुई बल्ले बल्ले

इस फिल्म में इसके बाद सलमान खान को बतौर लीड एक्टर दिखाया गया. उनके साथ में करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन भी लीड किरदार में नजर आई. लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई. तभी से सलमान खान के करियर का ग्राफ ऊंचा हो गया. लेकिन यहीं से गोविंदा के करियर को एक बड़ा झटका मिल गया. जब उन्होंने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया तो उनका करियर भी बर्बाद हो गया.

ऐसे गिरा गोविंदा के करियर का ग्राफ

बॉक्स ऑफिस इंडिया की आंकड़ों की माने तो आपको बता दें कि साल 1999 के बाद में दो हिट फिल्म चंद एवरेज फिल्मों को अगर छोड़ दिया जाए तो गोविंदा की तकरीबन सभी फिल्में फ्लॉप और डिजास्टर हुई. धीरे-धीरे गोविंदा भी फिल्मों से गायब होने लग गए. गोविंदा ने अपने पूरे करियर में 165 से भी ज्यादा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है. यहां तक कि आपको बता दें कि वह भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं. हमेशा से ही दर्शकों को गोविंदा का शानदार अभिनय और डांस काफी ज्यादा पसंद आता है.

Read more about: govinda sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X