..................... Govinda reacts to his daughter Tina Ahuja giving intimate scenes in films - Hindi Filmibeat

हर उम्र की हीरोइनों के साथ जमकर रोमांस करने वाले गोविंदा ने बेटी के इंटिमेट सीन देने पर दिया कड़क रिएक्शन

Govinda Reaction To His Daughter Intimate Scenes

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर और दिग्गज अभिनेताओं में शुमार गोविंदा ने इंडस्ट्री को काफी सारी हिट फिल्में दी हैं और आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं. उन्होंने अपनी कॉमेडी से और अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया था. यहां तक कि उन्होंने अपने दौर में सभी मशहूर हसीनाओं के साथ में काम किया.

आज हम उनके नहीं बल्कि उनकी बेटी के बारे में बात करने वाले हैं. जब एक्टर ने अपनी बेटी के काम को लेकर रिएक्ट किया था. दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने अपनी बेटी टीना अहूजा के डेब्यू और इंटीमेट सीन देने को लेकर अपनी राय जाहिर की थी.

गोविंदा ने बेटी के इंटिमेट सीन देने पर बताई अपनी राय

दरअसल यह बात साल 2014 की है जब गोविंदा जयपुर में एक प्राइवेट फंक्शन को अटेंड करने के लिए गए थे. उस समय गोविंदा ने यह भी कहा था कि "रोमांटिक सींस भी बॉलीवुड का हिस्सा होते हैं. यह पूरी तरीके से स्क्रिप्ट की मांग होते हैं. मुझे इसको लेकर कोई भी दिक्कत नहीं है, अगर मेरी बेटी को इंटिमेट या से रोमांटिक सीन देने पड़े." यह बात गोविंदा ने तकरीबन आज से 7 साल पहले कह दी थी.

टीना आहूजा ने साल 2015 में किया डेब्यू

दरअसल गोविंदा का कहना है कि अगर उनकी बेटी टीना अहूजा ऐसे सींस देने के लिए कंफर्टेबल है तो उन्हें भी इसमें कोई दिक्कत नहीं है. यह सब टीना की मर्जी पर डिपेंड करता है. दरअसल आपको बता दें कि गोविंदा की बेटी का नाम वैसे तो नर्मदा आहूजा है लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम टीना रख लिया था. टीना अहूजा ने साल 2015 में सेकंड हैंड हसबैंड से अपना एक्टिंग डेब्यु कर लिया था.

गोविंदा है दो बच्चों के पिता

इसी के साथ साथ गोविंदा की पत्नी का नाम सुनीता अहूजा है और साथ ही साथ उन दोनों के दो बच्चे भी हैं. गोविंदा का एक बेटा भी है जिसका नाम यशवर्धन आहूजा है. गोविंदा और सुनीता की जोड़ी भी काफी ज्यादा जबरदस्त है. दोनों को कई सारे शोज और इवेंट्स के दौरान साथ में देखा जाता है. जहां पर दोनों की जोड़ी पसंद भी की जाती है और साथ ही दोनों हंसमुख अंदाज में नजर आते हैं.

Read more about: govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X