बॉलीवुड हीरोइन से प्यार कर बैठा ये सुपरस्टार, बीवी को मिली खबर तो टूटने की कगार पर आई शादी

Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई प्रेम कहानी ऐसी है जो कि पूरी नहीं हो पाई। इस लिस्ट में रखा और अमिताभ बच्चन का अफेयर भी शामिल है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं जोकि काफी सुर्खियों में रही। नई नवेली हसीना के साथ में सुपरस्टार बंद कमरे में पकड़े गए और जब बीवी को पता चला तो रिश्ता टूटने पर आ गया।
दरअसल यह किस्सा किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा का है। वैसे तो नीलम कोठारी के साथ उनके अफेयर के किस्से सुनाने को मिल जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गोविंद को रानी मुखर्जी से प्यार हो गया था। दोनों का साथ में काम करना तक तो ठीक था लेकिन जब दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई तो उनकी पत्नी सुनीता बहुत गुस्सा हुई।
गोविंदा और रानी मुखर्जी की पहली मुलाकात हद कर दी आपने फिल्म के सेट पर हुई। गोविंदा के स्टाइल और व्यवहार के चलते रानी मुखर्जी उनकी तरफ खींची चली गई। दोनों की लव स्टोरी सेक्रेट लव अफेयर में तब्दील हो गई। दोनों के कई सारी हिट फिल्में भी रही। दोनों का सेक्रेट लव अफेयर ज्यादा दिन तक छुपा नहीं रहा और दोनों को रंगे हाथ पकड़ा गया।
एक बार एक पत्रकार रानी मुखर्जी से मिलने के लिए पहुंचा और गोविंदा रात के कपड़ों में वहां से बाहर निकल रहे थे। तभी से बॉलीवुड में यह खबरें सामने आई और सुनीता तक पहुंच गई। सुनीता को इस बात का बहुत बुरा लगा और वह घर छोड़ कर चली गई थी। गोविंद नहीं चाहते थे कि उनके परिवार बिखर जाए। उन्होंने अपनी पत्नी से माफी मांगी और रानी मुखर्जी से अलग होने का फैसला लिया।


Click it and Unblock the Notifications














