32 सालों में बदला गोविंदा की ऑनस्क्रीन भाभी का पूरा लुक, भागकर रचाई शादी, अब हुआ ऐसा हाल

गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म भाभी में जूही चावला ने लीड किरदार निभाया था। यहीं से दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। लेकिन इस फिल्म में सबसे ज्यादा सुर्खियां एक्ट्रेस भानुप्रिया ने बटोरी। फिल्म में गोविंदा की भाभी के तौर पर भानुप्रिया ने किरदार निभाया था। लेकिन अब फिल्म को रिलीज हुए 32 साल हो चुके हैं और इतने सालों में भानु प्रिया का ट्रांसफार्मेशन हो चुका है।
भानुप्रिया ने पहले साउथ इंडस्ट्री में सफलता हासिल की और बाद में बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई भी गॉडफादर नहीं था और उन्होंने अपने बलबूते पर इस मुकाम को प्राप्त किया था और आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। भानुप्रिया ने हिंदी से लेकर तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसमें तकरीबन हिंदी की करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
अगर हम भानु प्रिया के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने एनआरआई आदर्श कौशल के साथ में शादी रचाई थी। शादी के बाद में वह अमेरिका जाकर शिफ्ट हो गई। उनके पति डिजिटल ग्राफिक इंजीनियर के तौर पर काम किया करते थे। खबरों के अनुसार भानुप्रिया के माता-पिता इस शादी को लेकर खुश नहीं थे। इसी के चलते दोनों ने 14 जून 1998 में भाग कर कैलिफोर्निया में शादी की थी।
भानुप्रिया करीबन 5 साल के बाद साल 2003 में मां बनी और उन्होंने एक बेटी अभिनाया को जन्म दिया। लेकिन बेटी के जन्म के 2 साल बाद भानुप्रिया और कौशल का तलाक हो गया। एक्ट्रेस बेटी को लेकर भारत वापस आ गई और चेन्नई जाकर शिफ्ट हो गई। एक्ट्रेस ने शादी के बाद में एक्टिंग से दूरी बना ली थी और वह आज भी फिल्मों में काम करती हैं। हालांकि अब वह ग्लैमर की दुनिया से दूर अपनी बेटी के साथ में बहुत ही सिंपल लाइफ जी रही है। वह पहले से भी काफी बदल चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
