करिश्मा-नीलम नहीं बल्कि ये हसीना थी गोविंदा की फेवरेट, पत्नी सुनीता से बोले- तू ना होती तो मैं इससे शादी करता

Govinda Favourite Actress: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में राजा बाबू और कुली नंबर वन जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। 90 के दशक में करिश्मा कपूर के साथ में उनकी जोड़ी काफी ज्यादा हिट मानी जाती थी। लेकिन क्या आपको ऐसा लगता है कि वह उनकी फेवरेट एक्ट्रेस नहीं थी।
दरअसल इस समय एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें वह अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के सामने रहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है। शादी करना चाहते थे। वह अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की खूबसूरती के अलावा बर्ताव की भी तारीफ करते नजर आए।
वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंद अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से कहते हुए नजर आते हैं कि "सुनीता अगर तू पटी नहीं होती तो मैं माधुरी से शादी कर लेता। वह मेरी इतनी फेवरेट हीरोइन है मुझे ऐसा लगता है कि नेचर और तमीज से लेकर अदब कभी किसी से भी गलत रिश्ता नहीं।"
वायरल वीडियो में गोविंदा ने आगे बात करते हुए कहा कि "दोस्तियां भी अच्छे से निभाती है। आप शायद ही ऐसे किरदार देखे होंगे जो फिल्मों में यूं आए और यूं निकल गए। एक जगह पर तो कहीं प्रॉब्लम होती ही है और एक जगह पर तो कहीं तकलीफ भी आई होती है। मैं बहुत ज्यादा अच्छी इंसान है और मैं सुनीता को कहा करता था कि उनका बहुत अच्छा नेचर है। वह कभी भी दिखावा नहीं करती। जो मुझे बहुत अच्छा लगता है।"
इसी वीडियो में देखने को मिलता है कि होस्ट गोविंदा से पूछते हैं कि आपने माधुरी जी से यह कहा कि नहीं। इस पर एक्टर बात करते हुए कहते हैं कि मैं स्टेज पर कहा और मुझे चांस मिला तो। लेकिन बाद में उनकी पत्नी सुनीता भी माधुरी दीक्षित की खूब तारीफ करती हुई नजर आती है। गोविंदा और माधुरी को महासंग्राम और पाप का अंत जैसी फिल्मों में साथ में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications