जन्म से मुस्लिम थी गोविंदा की मां, ऐसे बनी हिंदू और फिर ले लिया सन्यास, मां में पैर धोकर पीते थे एक्टर

Govinda Mother Nirmala Devi

Govinda Mother Nirmala Devi: गोविंदा को 90 के दशक का सबसे पॉपुलर अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि कई सालों तक उन्होंने लगातार हिट फिल्में दी है। हालांकि आपको बता दें कि गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे और अक्सर वह खुलकर इस पर बात भी करते हैं।

यह बात तो जब जाहिर है कि गोविंदा हमेशा से सबसे ज्यादा प्यार अपनी मां से करते हैं और इस बात का खुलासा वह कई इंटरव्यू में भी कर चुके हैं। एक्टर की मां बहुत ही धार्मिक इंसान है और अक्सर वह सोशल मीडिया पर भी पूजा पाठ करते नजर आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा की मां जन्म से एक मुस्लिम थी और शादी के बाद हिंदू बन गई।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोविंदा की मां निर्मला देवी का जन्म 7 जून 1927 में वाराणसी में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका नाम नाजिम रखा गया और 1941 में उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर अरुण कुमार ओझा के साथ में शादी की। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर निर्मला देवी रख लिया।

निर्मला देवी को इस शादी से चार बच्चे हुए जिनका नाम कामिनी, कीर्ति कुमार, पुष्पा आनंद और गोविंदा है। जैसे ही गोविंदा का जन्म हुआ वैसे ही निर्मला देवी ने संन्यास ले लिया और साध्वी बन गई। फिर 3 जुलाई 1998 में 81 साल की उम्र में उनका मुंबई में निधन हो गया। गोविंदा को भी कई इंटरव्यू में अपनी मां को लेकर बात करते देखा जा चुका है।

यहां तक कि गोविंदा की पत्नी सुनीता भी इस बात का खुलासा कर चुकी है कि वह बहुत अच्छे बेटे हैं और अपनी मां से भी बहुत प्यार करते हैं। भले ही आज उनकी मां इस दुनिया में नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी वह उनकी तस्वीर को देखकर ही बाहर निकलते हैं। जब वह जिंदा थी तो कई सालों तक उन्होंने अपनी मां के अंगूठे को धोकर पिया।

गोविंदा अपनी मां निर्मला देवी को एक देवी की तरह पूजा करते थे और उन्हें याद करके आज भी काफी इमोशनल हो जाते हैं। एक्टर की बात करें तो उन्होंने कॉमर्स की डिग्री ली और फिर अपने पिता से फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की। साल 1986 में उन्होंने फिल्म 'तन बदन' से बॉलीवुड डेब्यू किया।

Read more about: govinda nirmala devi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X