गोविंदा की मां ने किया रिजेक्ट, धर्मेंद्र भी नहीं बनाना चाहते थे बहू, ये बच्ची बनी टॉप एक्ट्रेस और रचाई शादिया

Govinda Dharmendra Neelam Kothari

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 80 और 90 के दशक में कई सारी अभिनेत्रियां ऐसी रही है जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के चलते दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई। ऐसी ही एक अभिनेत्री है जो कि तस्वीर में परिवार के साथ नजर आ रही है। यह 90 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री है जिन पर गोविंदा भी फ़िदा हो गए थे।

तस्वीर में नजर आ रही बच्ची को अगर आप नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि गोविंदा का पहला प्यार माने जाने वाली नीलम कोठारी है। तस्वीर में वह काफी ज्यादा क्यूट लग रही है। नीलम कोठारी ने साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म जवानी से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हम साथ-साथ हैं और दूध का कर्ज जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीलम कोठारी को साल 2020 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज फेबुलोस लाइट्स ऑफ बॉलीवुड वाइस में भी देखा जा चुका है।56 साल की उम्र में भी आज भी एक्ट्रेस की खूबसूरती लाजवाब है। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक ज्वेलरी आर्टिस्ट भी है। 2019 में उन्हें बेस्ट ज्वेलरी डिजाइन करने के लिए आईकॉनिक अचीवर्स का अवार्ड भी मिला।

नीलम कोठारी को अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनते देखा गया है। एक वक्त था जब उनका नाम गोविंदा से लेकर बॉबी देओल तक के साथ में जोड़ा गया। हालांकि किसी के साथ भी उनका रिश्ता चल नहीं पाया। बताया जाता है कि गोविंदा की मां को एक्ट्रेस के साथ रिश्ता स्वीकार नहीं था और धर्मेंद्र भी नीलम को अपने घर की बहू बनाना नहीं चाहते थे। इसके बाद अभिनेत्री ने 2000 में ऋषि सेठिया के साथ शादी की और यह रिश्ता चल नहीं पाया। फिर जाकर 2011 में उन्होंने टेलीविजन एक्टर समीर सोनी के साथ दूसरी शादी रचाई और जिनसे उन्हें एक बेटी भी है।

More from Filmibeat

Read more about: govinda dharmendra neelam kothari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X