..................... govinda mad in love with rani mukerji, wife sunita ahuja left the house - Hindi Filmibeat

शादीशुदा होते हुए भी इस एक्ट्रेस पर मर मिटे थे गोविंदा, घर टूटने तक की आ गई थी नौबत, पत्नी सुनीता ने तो...

govinda

गोविंदा बॉलीवुड के जाने माने सितारे हैं। गोविंदा ने लव 86 फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद से वे रातों-रात स्टार बन गए थे। इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने हीरो नंबर 1, राजा बाबू, नसीब, दूल्हे राजा, स्वर्ग, अंखियों से गोली मारे जैसी की हिट फिल्म दी है। बता दें कि गोविंदा ने अपने स्टाइल से जमकर सुर्खियां बटोरीं। साथ ही वे पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में आ गए थे। बता दें कि इस समय उनका नाम एक एक्ट्रेस से साथ जुड़ने लगा था। दोनों 90 के दशक की पॉपुलर जोड़ी में से भी एक बन गए थे।

इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था गोविंदा का नाम
बता दें कि गोविंदा का नाम एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ जुड़ने लगा था। गोविंदा और रानी ने एक साथ कई फिल्में की हैं। दोनों चलो इश्क लड़ाएं, प्यार दीवाना होता है, हद कर दी आपने जैसी कई फिल्में कर चुकी हैं। माना जाता है कि हद कर दी आपने फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोनों के फिल्मी रोमांस ने भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं। ऐसा माना जाता है कि गोविंदा रानी मुखर्जी को महंगे महंगे तोहफे भी दिया करते थे, वे प्रोड्यूसर को रानी मुखर्जी का नाम भी सुझाया करते थे। दोनों के ये चर्चे धीरे-धीरे चारों तरफ फैल गए और यह बात घर तक पहुंच गई थी। जिसके बाद से गोविंदा के घर में काफी हंगामा होना शुरू हो गया था।

सुनीता ने छोड़ दिया था घर
ऐसा माना जाता है कि जब रानी मुखर्जी और गोविंदा की नजदीकियों की खबर गोविंदा की पत्नी सुनीता को मिली तब उन्होंने जमकर नाराजगी जताई। माना यह भी जाता है कि सुनीता अपने बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई थीं। घर की यह स्थिति देखकर गोविंदा ने धीरे-धीरे करके रानी मुखर्जी से किनारा कर लिया था, लेकिन पत्नी सुनीता इतनी आसानी से नहीं मानी उन्होंने गोविंदा के सामने एक शर्त रखी की कभी भी गोविंदा रानी मुखर्जी के साथ काम नहीं करेंगे। गोविंदा ने सुनीता की यह शर्त मान ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X