..................... Govinda Lookalike Dance Video Viral On Tujhe Mirchi Lagi Toh Main Kya Karun - Hindi Filmibeat

गोविंदा के हमशक्ल ने उनके हिट गाने पर किया ज़ोरदार डांस, वीडियो देख लोग बोले- सेम टू सेम...

Govinda Doppelganger

Govinda Doppelganger: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर रोजाना आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी की बचपन की तस्वीर वायरल होती हुई नजर आती है। कई बार तो सेलिब्रिटीज के हमशकलों की वीडियो और तस्वीर खूब वायरल होती हुई भी देखी जाती है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और 90 के दशक के एक्टर गोविंदा का एक हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो में जिस शख्स को देखा जा रहा है उसका नाम दीपक अटवाल है। बता दे कि उसका मिजाज एकदम गोविंद जैसा लग रहा है और स्टाइल से लेकर बॉडी और लुक्स भी बिल्कुल एक्टर की तरह ही दिखाई दे रहे हैं। गोविंदा के इस हमशक्ल का वीडियो जमकर यूट्यूब पर वायरल भी हो रहा है।

इस वीडियो में इस शख्स को साल 1995 में रिलीज हुई गोविंदा की हिट फिल्म 'कुली नंबर वन' के गाने 'तुझे मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं' पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के दौरान दीपक को काला सूट पहने हुए एकदम गोविंदा के अंदाज में ही चश्मा लगाए और एक्सप्रेशन देते हुए डांस करते देखा जा सकता है।

इस वीडियो को देखने के बाद में गोविंदा के फैन्स तो एकदम कंफ्यूज होते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिर उन्होंने यह क्या देख लिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और काफी सारे लोग तो दीपक को जूनियर गोविंदा भी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग तो इस शख्स को फिल्मों में आने के लिए हिदायत दे रहे हैं।

Read more about: govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X