17 की उम्र में पहली फ़िल्म से छाई ये हसीना, फिर पति के लिए करियर की दे डाली कुर्बानी आज इस हाल में हैं एक्ट्रेस

Ritu Shivpuri

Ritu Shivpuri Career Struggle: अगर किसी एक्टर की पहली फिल्म हिट हो जाती है तो वह इंडस्ट्री के अंदर एक अलग पहचान बना लेता है। जब मैं आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती थी। लेकिन इसके बावजूद भी उनका करियर बहुत छोटा रहा। अपने परिवार के लिए उन्होंने अपने करियर का बलिदान दे दिया।

हम जिस अभिनेत्री की आज बात करने वाले हैं उसने गोविंदा जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ में काम किया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं रितु शिवपुरी की। 22 जनवरी 1975 में ऋतु का ओम शिवपुरी और सुधा शिवपुरी की बेटी के रूप में जन्म हुआ था। हमेशा से ही उनका फिल्मी बैकग्राउंड रहा और इसीलिए शुरू से वह एक्ट्रेस बनना चाहती थी।

रितु शिवपुरी का एक भाई भी है जिसका नाम विनीत शिवपुरी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई की और फिर एक मॉडल बनी। बाद में निर्माता पहलाज निहलानी की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने अपने प्रोडक्शन के लिए एक्ट्रेस को साइन कर लिया। 1993 में आई डेविड धवन की फिल्म 'आंखें' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया।

इस फिल्म में रितु शिवपुरी और गोविंदा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई थी। बाद में अभिनेत्री ने हम सब चोर हैं और रॉक डांसर जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन बाद की किसी भी फिल्म को फाइनेंशली सक्सेस नहीं मिली और इससे उनके करियर को काफी नुकसान हुआ।

बाद में रितु शिवपुरी ने कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया और इससे भी उन्हें कुछ फायदा प्राप्त नहीं हुआ। लेकिन फिर उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जो उनके करियर पर काफी गहरा प्रभाव डाल गया। उन्होंने एक एंटरप्रेन्योर हरि वैकंट के साथ में शादी कर लिया और उनके तीन बच्चे भी हैं। 36 की उम्र में पति की रीड की हड्डी में ट्यूमर निकाला और इसी के चलते उन्हें बिस्तर पर रहना पड़ा।

रितु शिवपुरी ने अपने पति की देखभाल करने के लिए अपने करियर को दांव पर लगा दिया। उन्होंने कई सारे प्रोजेक्ट भी छोड़ दिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि "यह काफी कठिन था, लेकिन उन्होंने इसको लेकर संघर्ष किया और कुछ सालों में इससे उबर भी गए। आज भी वह मुझे अपने रेड मानते हैं और अपनी ताकत मुझही से पाते हैं।"

बाद में रितु शिवपुरी ने टेलीविजन पर अपना कम बैक किया और इस प्यार को क्या नाम दूं 3, नजर और करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ सनी लियोन फिल्म में भी उन्हें देखा गया। लेकिन इन दिनों वह वेब सीरीज पर अपना दिलचस्प किरदार चाहती है और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है।

More from Filmibeat

Read more about: ritu shivpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X