देवदास और गदर जैसी फिल्मों को ठुकरा चुका है ये बच्चा, एक साल में 10 फिल्में होती थी रिलीज

इन दिनों सोशल मीडिया का इस्तेमाल बच्चे से लेकर बड़े तक सब कर रहे हैं. यहां पर आए दिन किसी न किसी वजह से सितारे भी सुर्खियों में आ जाते हैं. इतना ही नहीं उनसे जुड़ी हुई काफी सारी चीजें भी वायरल होती रहती हैं. लेकिन इन दिनों बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज की बचपन की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है. जिसे फैंस देखना काफी पसंद किया करते हैं. अब तक आप काफी सारे सेलिब्रिटीज की तस्वीरों को देख चुके होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही मशहूर सितारे की फोटो दिखाने वाले हैं, जो कि आज के समय का सबसे बड़ा एंटरटेनर बन चुका है. तस्वीर में नजर आ रहा है यह मासूम से बच्चे को पैदा होते ही पिता ने गोद में लेने से मना कर दिया था.
साल में 10 फ़िल्में होतीं थी रिलीज़
तस्वीर में दिख रहा यह बच्चा बॉलीवुड का सबसे बड़ा एंटरटेनर कहलाता है. एक समय हुआ करता था जब इसने गदर और देवदास जैसी फिल्मों को भी मना कर दिया था. यहां तक की कभी इनकी साल में 10 फिल्में रिलीज हुआ करती थी और पॉपुलैरिटी में यह तीनों खानों से महंगे हुआ करते थे. अगर आप अभी भी इस बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के सबसे प्यारी एक्टर कहे जाने वाले गोविंद हैं. जिन्हें फैंस प्यार से चीची भी बुलाया करते हैं. गोविंदा के बारे में यह भी बताया जाता है कि जब उनका जन्म हुआ था तो उनके पिता ने उन्हें अपनाने से साफ इनकार कर दिया था.
पिता ने अपनाने से किया इनकार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब वह अपनी मां के गर्भ में थे तो उनकी मां साध्वी बन गई और जब वह पैदा हुए तो उनके पिता ने एक्टर को अपनाया ही नहीं. गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए बताया था कि "उन्हें ऐसा लग रहा था कि मेरी वजह से मन उनसे अलग होकर साध्वी बन गई थी. कुछ समय के बाद जब लोगों ने उन्हें मेरे बारे में बताया कि कितना खूबसूरत बच्चा है, कितना अच्छा है और तब उन्होंने मुझसे प्यार करना शुरू कर दिया."


Click it and Unblock the Notifications