जब आधी रात को सलमान खान ने इस सुपरस्टार से फ़ोन कर मांगा था काम, जानें क्या था पूरा किस्सा?

Govinda On Salman Khan: गोविंदा 90 के दशक के एक जबरदस्त अभिनेता हुआ करते थे और आपको बता दें कि उन्होंने ऐसी जबरदस्त फिल्में इंडस्ट्री को दी है जिनको देखने के लिए दर्शकों की लाइन लग जाती थी। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनसे सलमान खान भी काम मांगने के लिए गए और एक पॉडकास्ट के दौरान गोविंदा ने खुद इस बात का खुलासा किया था।
हर कोई जानता है कि गोविंदा और सलमान खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। कई बार गोविंदा ने सलमान खान की मदद की तो वही कभी-कभी सलमान ने भी गोविंदा की खूब मदद की है। सालों से वह काफी अच्छे दोस्त हैं और इन सब पर गोविंदा ने खुलकर एक पॉडकास्ट के दौरान बात भी की है।
एक वक्त था जब सलमान खान की फिल्में कुछ खास चलती नहीं थी। तो वहीं दूसरी तरफ गोविंदा भी बैक टू बैक फिल्में देते जा रहे थे। जुड़वा फिल्म को डेविड धवन गोविंदा के लिए बनाना चाहते थे। लेकिन आपको बता दें कि गोविंदा ने उनको इस फ़िल्म के लिए सलमान खान का नाम सजेस्ट कर दिया था।
दरअसल कुछ खबरों के अनुसार गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि "तब मैं बनारसी बाबू फिल्म की शूटिंग कर रहा था। मुझे डेविड जी ने कॉल किया और जुड़वा ऑफर करने लगे। मुझे कहानी तो अच्छी लगी और मैंने इसके लिए हां भी कर दी। कुछ सेन की शूटिंग भी हो गई और एक रात मेरे पास सलमान भाई ने कॉल किया।"
गोविंदा ने बताया कि "उन्होंने मुझसे यही कहा कि उनके पास अभी कोई भी काम नहीं है। तो क्या मैं उनको यह फिल्म दे सकता हूं। दरअसल सलमान को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई थी और इसीलिए दोस्त होने के नाते उन्होंने मुझे ऐसा कहा। इसीलिए मैंने उनसे तुरंत हां बोला और अगले दिन डेविड जी से मिलकर सलमान भाई को साइन करने के लिए कहा।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म जुड़वा सुपरहिट साबित हुई थी। बताते चले कि फिल्म में सलमान खान का डबल रोल दिखाया गया था। इसी के अलावा करिश्मा कपूर और रंभा जैसी हसीनाएं भी लीड किरदार में नजर आई। फिल्म को 6.25 करोड़ के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 23.40 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया।


Click it and Unblock the Notifications