..................... Govinda had earned a lot of money through films overnight had no clue where to spend it. - Hindi Filmibeat

जब अचानक से गोविंदा हो गए थे रातों-रात अमीर, पैसों से भर गई थि तिजोरी, बोले- समझ नहीं आ रहा था क्या करूं

Govinda

Govinda Earning From Films: गोविंदा को 90 के दशक का सबसे उम्दा एक्टर माना जाता है और उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपना एक अहम योगदान दिया है। दरअसल अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और डांसिंग स्किल्स के चलते गोविंदा ने बॉलीवुड पर राज किया। इसी के चलते उन्होंने काफी सारे पैसे कमा लिए थे और उनके अकाउंट में ढेर सारे पैसे भर गए थे। उनके पास इतनी ज्यादा दौलत हो चुकी थी कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि उस पैसे का वह क्या करें।

बता दे कि इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2014 में गोविंदा ने विनय पाठक के चैट शो 'हर घर कुछ कहता है' के दौरान एक किस्सा सुनाया। एक्टर ने बताया कि उनके पास एक वक्त पर इतनी ज्यादा दौलत आ चुकी थी कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उसका क्या करें। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई से पैसे खर्च और इन्वेस्ट करने के आइडिया शेयर करते और वह उन्हें बार-बार समझाते थे कि यह हमारा काम नहीं है।

गोविंदा के भाई कीर्ति भी इस चर्चा के दौरान आए थे। उन्होंने बताया कि "गोविंदा ने आइडिया शेयर करते हुए मुझे कहा था कि पप्पू चल 100 ऑटो रिक्शा खरीद लेते हैं और मैंने उनसे कहा था कि हमारे लायक या बिजनेस बिल्कुल भी नहीं है।" हालांकि बाद में गोविंदा ने कही और भी हिट फिल्मों में काम किया और बहुत पैसे कमाए। इसके बाद वह दोबारा सच में पड़ गए कि आखिरकार इन पैसों का किया क्या जाए।

इसके बाद गोविंदा ने अपने भाई से फिर कहा कि पप्पू चल 100 ट्रक खरीद लेते हैं। हालांकि भाई ने इसके लिए फिर मना किया। गोविंदा के भाई कीर्ति ने बताया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खुद ही इस मुकाम को हासिल किया। वह साथ में बचपन से गरीबी में जिए थे। जैसे-तैसे यहां से निकलकर फिल्मों की दुनिया की तरफ रुख किया। गोविंदा ने कुली नंबर वन और राजा बाबू जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि एक वक्त के बाद उनका करियर ठप गया था।

Read more about: govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X