..................... Govinda film Rangeela Raja not getting audiance know about his 10 super flop films - Hindi Filmibeat

11 सालों से लगातार फ्लॉप हैं गोविंदा, नहीं मिल रहे दर्शक, एक और फिल्म औंधे मुंह गिरी

90s के ब्लॉकबस्टर स्टार गोविंदा इन दिनों करियर के काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पिछले 11 सालों से उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप ही हो रही हैं। गोविंदा के फैंस की तो कमी नहीं है लेकिन उनकी फिल्मों को ऑडिएंस पसंद नहीं कर रही है। हाल ही में एक बार फिर गोविंदा की एक और फिल्म रिलीज हुई है.. जिसका नाम है रंगीला राजा, इस फिल्म का भी हाल बेहाल ही रहा है। इस फिल्म को हर जगह से बेहद खराब रिव्यूज मिल रहे हैं। और तो और फिल्म देखने के लिए कोई पहुंच ही नहीं रहा है.. आलम ये है कि पहले ही दिन रंगीला राजा के दर्शक नहीं मिलने के कारण कैंसिल हो रहे हैं।

[अजय देवगन और सिंबा भूल जाइए, हो गया तगड़ा ऐलान, अब बनेगी जबरदस्त फिल्म]

एक समय पर बॉलीवुड के सबसे टॉप के स्टार रह चुके गोविंदा अब तक लगातार 11 फ्लॉप फिल्में कर चुके हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि वे फिल्में करने के लिए कभी पीछे नहीं हटते हैं। फ्लॉप के बावजूद गोविंदा को फिल्मों की कमी नहीं है। इसके पीछे का राज खुद गोविंदा ने खोला है। गोविंद खुद को कभी भी फ्लॉप हीरो नहीं मानते हैं। गोविंदा का कहना है कि 'मेरा ये मानना है कि कोई एक्टर तब तक फ्लॉप नहीं होता जब तक वह खुद ये न मान ले कि वह खत्म हो गया है। मैं तो न कभी हारा हूं, न डरा हूं और न ही कभी पीछे मुड़कर देखा है।' ... इसीलिए तो गोविंदा अब तक ऐसे स्टार हैं जिनकी चमक कभी फीकी नहीं हुई।

govinda-film-rangeela-raja-not-getting-audiance-know-about-his-10-super-flop-films

90 के दशक के अंत से लेकर 2000 के शुरुआत तक गोविंदा की कई फिल्में फ्लॉप रहीं जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेना ही बेहतर समझा। हालांकि वे वापस लौटे लेकिन जब लौटे तब भी कुछ खास काम नहीं कर सके। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें गोविंदा की 10 बुरी तरह फ्लॉप फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X