डूबने की कगार पर था इस सुपरस्टार का करियर, 5 साल तक लगातार दीं फ्लॉप, फिर गोविंदा का मिला साथ तो...

गोविंदा 90 के दशक के दिग्गज एक्टर हुआ करते थे और आपको बता दें कि उनके यूनिक कॉमेडी स्टाइल पर हर कोई फिदा हो जाता था। उन्होंने एक समय पर कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1 और दूल्हे राजा के साथ-साथ राजा बाबू जैसी कई सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है। इतना ही नहीं डायरेक्ट और प्रोड्यूसर्स उनके लिए फिल्मों की लाइन लगा कर रखा करते थे।
डेविड धवन की फिल्म में जमी अमिताभ-गोविंदा की जोड़ी
इतना ही नहीं कुछ सितारे तो ऐसे थे जो कि अपनी सोई हुई किस्मत को संवारने के लिए गोविंदा का सहारा लिया करते थे। इस लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शुमार है। जिन्होंने लगातार पहले तो फ्लॉप फिल्में दी और निराश होने के बाद में डायरेक्टर डेविड धवन के पास पहुंचे। इसके बाद में डेविड ने उनको गोविंदा के साथ में फिल्मों में काम करने का सुझाव दिया। इसी के साथ-साथ कुछ वक्त बाद ही डेविड धवन ने अपनी एक फिल्म में गोविंदा और अमिताभ बच्चन दोनों को लीड किरदार निभाने का मौका दिया। इसके बाद में अमिताभ बच्चन का स्टारडम लौट आया।
फिल्म में निभाया डबल रोल
दरअसल हम बात कर रहे हैं 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म की, जिसे 1998 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को डेविड धवन के निर्देशन में बनाया गया था और इसमें अमिताभ बच्चन- गोविंदा की जोड़ी ने कमाल दिखा दिया था। इस फिल्म के दौरान दोनों का डबल रोल दिखाया गया था। इस फिल्म में काफी जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिली और दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा प्यार मिला।
अमिताभ बच्चन ने 5 साल के बाद किया था इंडस्ट्री में कमबैक
आईएमबीडी की एक रिपोर्ट के अनुसार 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर गोविंदा की सफलता की वजह से अमिताभ बच्चन को अपना स्टारडम वापस पाने में सफलता हासिल हुई। एक वक्त ऐसा था जब गोविंदा का कैरियर आसमान छू रहा था तो वही अमिताभ बच्चन अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देख रहे थे। बता दे कि 5 साल के बाद अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म से इंडस्ट्री में कम बैक किया और धमाल मचा दिया।
5 साल के ब्रेक के बाद लगातार दे रहे थे फ्लॉप
इस समय गोविंदा के स्टारडम का फायदा अमिताभ बच्चन को मिला। बिग बी 1992 से लेकर 1997 तक फिल्मों से दूरी बनाए रखे। लेकिन जब उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी की तो उनकी फिल्मों को लोगों ने जानकारी दिया। बैक टू बैक उन्होंने फ्लॉप फिल्में दी। लेकिन जब गोविंदा के साथ में उनकी जोड़ी बनी तो दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा उन पर प्यार लुटाया गया। कहा तो यह भी ज्यादा है कि अगर बिग बी इस फिल्म में कामना करते तो उन्हें काफी करियर में नुकसान होता। 5 साल के ब्रेक के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी की और दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो गई।
फिल्म का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
लेकिन अगर हम 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म के बजट और कमाई की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इस फिल्म ने 1998 में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' को जबरदस्त टक्कर दे दी थी। एक तरफ तो गोविंदा और अमिताभ बच्चन की 'बड़े मियां छोटे मियां फिल्म' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.8 करोड़ का कलेक्शन किया। तो वहीं दूसरी तरफ खबरों के अनुसार 'कुछ कुछ होता है' फिल्म की पहले दिन 87 लाख की कमाई हुई थी। हालांकि बाद में शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में शुमार कर दिया गया। दरअसल 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म ने 10 करोड़ की लागत में पूरी दुनिया भर में 35 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











