जब इस दिग्गज अभिनेता संग सेट पर हुआ डरावना हादसा, बोले- आधी रात को वो मेरी छाती पर...

Govinda Shared Ghost Experience: अक्सर कई सारे फिल्मी सितारों ने भूत-प्रेत को लेकर बात की है। इतना ही नहीं कई सारे सितारे तो ऐसे हैं जिन्होंने अपना डरावना एक्सपीरियंस भी साझा किया है। बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा भी एक बार ऐसा ही एक्सपीरियंस सजा कर चुके हैं। गोविंदा वैसे तो बहुत ही धार्मिक इंसान है।
लेकिन आपको बता दें कि गोविंदा ने एक बार फिल्म के सेट का भूतिया अनुभव साझा किया और इसको सुनकर हर किसी के छक्के छूट गए। एक्टर ने बताया कि एक बार वह एक फिल्म की पहाड़ी लोकेशन पर शूटिंग कर रहे थे और वहां का इलाका काफी डरावनी घटनाओं के लिए बदनाम भी था।
गोविंदा ने आगे बात करते हुए कहा कि दिनभर की शूटिंग के बाद में वह काफी ज्यादा थक गए थे और आराम करने के लिए होटल के कमरे में पहुंचे और सो गए। एक्टर ने आगे बताया कि थकान की वजह से उन्हें गहरी नींद आ गई थी और उन्हें नींद में ही कुछ अजीब सा एहसास होने लगा। इसके बाद वह काफी घबरा गए थे।
गोविंदा ने दावा करते हुए कहा कि "आधी रात को अचानक से मुझे कुछ महसूस होने लगा और बेचैनी सी होने लगी। अचानक से मेरी आंख खुल गई और मैं जब उठा तो मेरे होश उड़ गए और मैं काफी हड़बड़ा गया था। मेरी आंख खुली तो मैंने अपनी चारों तरफ देखा तो अंधेरा था। एक बुढ़िया मेरी छाती पर बैठी हुई थी।"
गोविंदा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "हड़बड़ाहट में मैं बेडसाइड लैंप जलाया। लाइट जलाते ही वह गुड़िया गायब हो गई। यह काफी अजीब था कि जब मैं सोया था तो मेरा कमरा बिखरा हुआ था और मैं जब जागा तो कमरे में सब कुछ अच्छे से सेट हुआ था।" इस घटना के बाद शूटिंग छोड़कर एक्टर सीधा मुंबई आ गए थे और आज भी इस हादसे को याद करके वह घबरा जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications